Jharkhand News: आज JMM ने मनाया 54वां स्थापना दिवस, हेमंत सोरेन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का शक्ति प्रदर्शन

Jharkhand News: झारखंड मुक्ति मोर्चा ने आज (4 फरवरी) अपना 54वां स्थापना दिवस भावुक और उत्साहपूर्ण माहौल में मनाया. गुरुजी शिबू सोरेन को याद करते हुए कार्यकर्ताओं ने शक्ति प्रदर्शन किया और हेमंत सोरेन के नेतृत्व में एकजुटता दिखाई.

Jharkhand News: झारखंड मुक्ति मोर्चा ने आज (4 फरवरी) अपना 54वां स्थापना दिवस भावुक और उत्साहपूर्ण माहौल में मनाया. गुरुजी शिबू सोरेन को याद करते हुए कार्यकर्ताओं ने शक्ति प्रदर्शन किया और हेमंत सोरेन के नेतृत्व में एकजुटता दिखाई.

author-image
Deepak Kumar
New Update
Jharkhand-CM-hemant-soren

Jharkhand News: झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) ने आज (4 फरवरी) अपना 54वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया. यह पहला मौका रहा जब यह दिवस गुरुजी शिबू सोरेन के निधन के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में आयोजित हुआ. धनबाद के ऐतिहासिक गोल्फ ग्राउंड में हुए मुख्य समारोह में पार्टी के वरिष्ठ नेता, विधायक, पदाधिकारी और हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए. माहौल भावुक भी था और उत्साह से भरा भी.

Advertisment

निकाला गया भव्य जुलूस

बलियापुर प्रखंड से निर्मल रजवार के नेतृत्व में भव्य जुलूस निकाला गया. आदिवासी पुरुष और महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में ढोल-नगाड़ों के साथ शामिल हुए. जुलूस एमओसीपी स्थित जेएमएम कार्यालय से शुरू होकर बलियापुर हाई स्कूल मैदान होते हुए गोल्फ ग्राउंड पहुंचा. युवा मोर्चा, किसान मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा सहित विभिन्न इकाइयों के कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भागीदारी की.

नेताओं ने इसे “झारखंडियों की पहचान रैली” बताया और लोगों से अधिक से अधिक संख्या में जुड़ने की अपील की. कार्यक्रम के दौरान केंद्र सरकार की नीतियों पर भी निशाना साधा गया. संगठन की एकजुटता और आने वाले चुनावों की तैयारियों का संदेश दिया गया.

झारखंड नगर निकाय चुनाव के लिए तैयार

नगर निकाय चुनाव को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि उम्मीदवारों के चयन पर अंतिम फैसला पार्टी नेतृत्व का होता है और सभी कार्यकर्ता मिलकर पार्टी प्रत्याशी को जिताने के लिए तैयार हैं. कार्यकर्ताओं ने दावा किया कि राज्य सरकार गांव-गांव तक योजनाएं पहुंचा रही है, पेंशन और जनकल्याण योजनाओं से लोगों को लाभ मिल रहा है. रोजगार और स्थानीय अधिकारों को लेकर भी सरकार के प्रयासों का जिक्र किया गया. स्थापना दिवस ने पार्टी को नई ऊर्जा दी.

यह भी पढ़ें- Jharkhand News: झारखंड बनेगा ग्रीन स्टील और मैन्युफैक्चरिंग हब, हेमंत सोरेन की पहल के बाद 1.27 लाख करोड़ के निवेश का मिला प्रस्ताव

Hemant Soren Jharkhand News
Advertisment