Jharkhand: हजारीबाग में जंगली हाथियों का आतंक, एक रात में 6 लोगों को कुचलकर मार डाला; ग्रामीणों में दहशत

Jharkhand: झारखंड के हजारीबाग जिले में जंगली हाथियों का आतंक बढ़ गया है. चुरचू क्षेत्र में एक रात में 6 लोगों की मौत के बाद ग्रामीणों में दहशत है और प्रशासन से ठोस कार्रवाई की मांग तेज हो गई है.

Jharkhand: झारखंड के हजारीबाग जिले में जंगली हाथियों का आतंक बढ़ गया है. चुरचू क्षेत्र में एक रात में 6 लोगों की मौत के बाद ग्रामीणों में दहशत है और प्रशासन से ठोस कार्रवाई की मांग तेज हो गई है.

author-image
Deepak Kumar
New Update
elephant attack

Jharkhand: झारखंड के हजारीबाग जिले के चुरचू प्रखंड और आसपास के मांडू विधानसभा क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है. बीती (12 फरवरी) रात हाथियों के हमले में एक ही गांव के 6 लोगों की जान चली गई, जिससे पूरे इलाके में डर और गुस्से का माहौल है. मिली जानकारी के मुताबिक, मृतकों में एक ही परिवार के 4 लोग शामिल थे. ग्रामीणों के अनुसार, 18 से अधिक हाथियों का एक झुंड पिछले कुछ हफ्तों से इलाके में घूम रहा है और लगातार नुकसान पहुंचा रहा है.

Advertisment

स्थानीय लोगों ने क्या बताया?

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह झुंड रात के समय गांवों में घुस आता है. रास्ते में आने वाले घरों, फसलों और अनाज को रौंद देता है. कई बार ग्रामीणों को संभलने का मौका भी नहीं मिलता और हाथी उन्हें कुचल देते हैं. हाल की घटना में भी लोग अपने घरों में सो रहे थे, तभी हाथियों ने हमला कर दिया.

प्रशासन से ठोस कार्रवाई की मांग

ग्रामीणों ने प्रशासन और वन विभाग से कई बार शिकायत की है और स्थायी समाधान की मांग की है. उनका कहना है कि हर साल हाथियों के कारण जान-माल का भारी नुकसान होता है, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाता. वन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचती हैं, लेकिन हाथियों को स्थायी रूप से हटाने या सुरक्षित स्थान पर ले जाने की योजना सफल नहीं हो पा रही है. हाथियों के हमलों से लोगों को घर, फसल और जमा अनाज का नुकसान झेलना पड़ रहा है. ग्रामीणों ने सरकार से जल्द ठोस कार्रवाई की मांग की है, ताकि इस आतंक से राहत मिल सके और लोगों की जान बचाई जा सके.

यह भी पढ़ें- Jharkhand Bomb Threat: रांची सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, अलर्ट पर पुलिस, बढ़ाई गई सुरक्षा

Jharkhand News
Advertisment