/newsnation/media/media_files/2026/01/07/hemant-soren-8-2026-01-07-16-05-02.png)
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री एवं अधिकारियों के बीच दौरे से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तृत चर्चा हुई. Photograph: (hemant soren official)
Jharkhand News: सीएम हेमंत सोरेन ने अधिकारियों के साथ प्रस्तावित दावोस (स्विट्जरलैंड) एवं यूके (लंदन) दौरे की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की. झारखंड के लिए यह बहुत ही गौरवपूर्ण बात होगी क्योंकि पहली बार वह वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम जैसे वैश्विक मंच पर भाग लेगा.
सीएम हेमंत सोरेन ने मंगलवार को अधिकारियों के साथ 18 से 26 जनवरी 2026 तक प्रस्तावित स्विट्जरलैंड के दावोस एवं यूके (लंदन) दौरे की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की. बैठक के माध्यम से राज्य की खनिज संपदा, औद्योगिक ढांचा, सतत विकास आधारित दृष्टिकोण, पर्यटन क्षमता तथा निवेश की विविध संभावनाओं को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत किया जाएगा. दावोस यात्रा के बाद प्रतिनिधिमंडल यूके का दौरा करेगा.
बैठक के माध्यम से राज्य की खनिज संपदा, औद्योगिक ढांचा, सतत विकास आधारित दृष्टिकोण, पर्यटन क्षमता तथा निवेश की विविध संभावनाओं को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत किया जाएगा।दावोस यात्रा के उपरांत प्रतिनिधिमंडल यूके का दौरा करेगा। pic.twitter.com/ah76PLl4hI
— Office of Chief Minister, Jharkhand (@JharkhandCMO) January 6, 2026
11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल जाएगा दावोस
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री एवं अधिकारियों के बीच दौरे से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तृत चर्चा हुई. झारखंड से 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल दावोस में आयोजित वर्ल्ड इकोनामिक फोरम की वार्षिक बैठक में सहभागिता करेगा.
ऐसा होगा पहली बार, झारखण्ड दावोस में देगा दस्तक…
— Office of Chief Minister, Jharkhand (@JharkhandCMO) January 7, 2026
विजन @2050 के लक्ष्य को साधने के लिए विजनरी मुख्यमंत्री @HemantSorenJMM बढ़ा रहे कदम…#JharkhandAt25#JharkhandSeJohar#davos2026#WEF26pic.twitter.com/iQdQip4p8D
झारखंड के लिए होगी ऐतिहासिक उपलब्धि
यह पहला अवसर होगा जब झारखंड का प्रतिनिधिमंडल वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम जैसे वैश्विक मंच पर भाग लेगा। राज्य के लिए यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि होगी. इस सम्मेलन में विश्व के प्रमुख निवेशक, उद्योगपति एवं गणमान्य व्यक्तियों की सहभागिता होगी.
पहला अवसर, जब झारखण्ड वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम जैसे वैश्विक मंच पर भाग लेगा..
— Office of Chief Minister, Jharkhand (@JharkhandCMO) January 6, 2026
मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM ने अधिकारियों के साथ प्रस्तावित दावोस (स्विट्जरलैंड) एवं यूके (लंदन) दौरे की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की pic.twitter.com/MpJemejtM8
लंदन दौरे में होगीं ये बातें
इसके बाद लंदन दौरा होगा जिसमें संस्थागत, शैक्षणिक एवं निवेश-उन्मुख सहयोग, नीति एवं ज्ञान आधारित संवाद, तथा भारतीय प्रवासी समुदाय के साथ संवाद प्रस्तावित है. लंदन यात्रा से संबंधित प्रस्तावित बैठकों एवं कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी भी सीएम सोरेन के समक्ष रखी गई.
Jharkhand News: अब गांव वालों के पास होगा विकास से जुड़े फैसलों को करने का अधिकार
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us