/newsnation/media/media_files/2025/02/05/s0FJieGBKa0VOvmz2PrM.jpg)
झारखंड निकाय चुनाव के लिए मतदान आज Photograph: (Social Media)
Jharkhand Municipal Elections 2026: झारखंड में आज निकाय चुनाव के लिए वोट डाले जा रहे हैं. राज्य की कुल 48 निकायों के लिए कुल 43 लाख 33 हजार 574 मतदाता वोट डालेंगे. जिसके लिए पूरे राज्य में 4,304 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. वोटिंग सुबह सात बजे शुरू हुई. मतदाता शाम पांच बजे तक अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे. शाम पांच बजे तक मतदान की लाइन में लगने वाला हर मतदाता वोट डाल सकेगा.
बैलेट पेपर से होगा मतदान
राज्य में निकाय चुनाव के मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां कल यानी रविवार को ही अपने-अपने मतदान केंद्र पर पहुंच गईं. उसके बाद स्वच्छ एवं शांतिपूर्ण मतदान की तैयारियां पूरी कर ली गईं. बता दें कि झारखंड में निकाय चुनाव के लिए मतदान बैलेट बॉक्स और बैलेट पेपर के माध्यम से होगा. वोटिंग के लिए प्रत्येक मतदाता को दो-दो बैलेट पेपर दिया जाएगा. जिसमें एक महापौर या अध्यक्ष तथा दूसरा वार्ड पार्षद के लिए दिए जाएगा.
झारखंड में 9 नगर निगम और 39 नगर परिषद और नगर पंचायत
बता दें कि झारखंड में कुल 48 नगर निकाय है. इनमें 9 नगर निगम और 20 नगर परिषद और 19 नगर पंचायत हैं. जबिक सभी नगर निकायों में कुल 1,042 पार्षद के लिए आज मतदान हो रहा है. इनके लिए कुल 43,33,574 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इनमें 22,07,203 पुरुष, 21,26,227 महिला और 144 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं.
चुनावी मैदान में कुल कितने उम्मीदवार?
बता दें कि राज्य के सभी 48 निकायों में मेयर और अध्यक्ष पद के लिए कुल 562 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है. जबकि वार्ड पार्षद के लिए 5,562 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं. इस तरह सभी निकायों में कुल 6,124 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे हैं. जिनकी किस्मत का फैसला आज बैटेल बॉक्स में कैद हो जाएगा.
स्वच्छ और शांतिपूर्ण मतदान का इंतजाम
राज्य के निकाय चुनाव को स्वच्छ एवं शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए सभी मतदान केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं. किसी की तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए मतदान केंद्रों पर वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गई है. इसके साथ ही प्रत्येक दो घंटे पर राज्य निर्वाचन आयोग को मतदान की स्थिति तथा किसी प्रकार की गड़बड़ी की रिपोर्ट देनी होगी. सुरक्षा की दृष्टि से कुल 4,304 मतदान केंद्रों में से 2,445 मतदान केंद्र संवेदनशील तथा 896 अति संवेदनशील श्रेणी में रखे गए हैं. वहीं इस चुनाव में 45 वार्डों में पार्षद के लिए मतदान नहीं होगा. क्योंकि इन वार्डों में निर्विरोध उम्मीदवार चुन लिए गए हैं.
ये भी पढ़ें: Jharkhand Nikay Chunav: मतदान से पहले सियासी जंग तेज, दांव पर दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us