/newsnation/media/media_files/T1y6iQJN4Uzq7v0ElfaM.jpg)
Holi Special Train: रंगों के त्योहार होली के मौके पर घर जाने वाले लाखों यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने एक बड़ी खुशखबरी दी है. त्योहार के समय अक्सर यात्री भारी भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट की परेशानी का सामना करते हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने इस साल कुल 1410 होली स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है. इसका मकसद यात्रियों को सुगम यात्रा का अनुभव देना और भीड़-भाड़ को नियंत्रित करना है. भारतीय रेलवे की इस योजना से खासतौर पर उन यात्रियों को फायदा मिलेगा, जो बड़े शहरों से अपने घर उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और अन्य राज्यों में होली मनाने जा रहे हैं. रेलवे ने इस बार स्पेशल ट्रेनों की संख्या पिछले सालों की तुलना में काफी बढ़ाई है, ताकि कहीं कोई यात्री पीछे न रहे.
दक्षिण पूर्व रेलवे ने बनाई 22 स्पेशल ट्रेनों की योजना
1410 होली स्पेशल ट्रेनों में से दक्षिण पूर्व रेलवे (SER) ने 22 स्पेशल ट्रेनों को चलाने का कार्यक्रम बनाया है. इन 22 ट्रेनों में से चार ट्रेनें चक्रधरपुर रेल मंडल से होकर चलेंगी. दक्षिण पूर्व रेलवे जल्द ही इन स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की तिथि भी जारी करेगा, जिससे यात्री अपनी यात्रा पहले से प्लान कर सकें.बता दें कि होली इस वर्ष 3 और 4 मार्च को मनाई जा रही है, इसलिए रेलवे ने होली से पहले ही सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं.
इन स्पेशल ट्रेनों में शामिल प्रमुख ट्रेनें इस प्रकार हैं-
टाटानगर-कटिहार-टाटानगर होली स्पेशल
टाटानगर-बक्सर-टाटानगर होली स्पेशल
रांची-गोरखपुर-रांची होली स्पेशल
रांची-अजमेर-रांची होली स्पेशल
रांची-जयनगर-रांची होली स्पेशल
संतरागाछी-एमजीआर चेन्नई-संतरागाछी होली स्पेशल
संतरागाछी-तिरुवनंतपुरम-संतरागाछी होली स्पेशल
संतरागाछी-चार्लापल्ली-संतरागाछी होली स्पेशल
संतरागाछी-दरभंगा-संतरागाछी होली स्पेशल
शालीमार-वडोदरा-शालीमार होली स्पेशल
शालीमार-विशाखापत्तनम-शालीमार होली स्पेशल
इस विस्तृत योजना से साफ है कि रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को सबसे ऊपर रखा है. यदि आप भी होली पर अपने घर जाना चाहते हैं, तो इन स्पेशल ट्रेनों से पहले से टिकट बुक कर लें और आराम से अपने परिवार के साथ त्योहार मनाने की तैयारी करें.
यह भी पढ़ें- झारखंड कैबिनेट का बड़ा फैसला, इन खिलाड़ियों को मिलेगी पेंशन, अन्य प्रस्तावों पर भी लगी मुहर
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us