/newsnation/media/media_files/2025/11/17/indian-army-western-command-2025-11-17-15-32-24.jpg)
Photograph: (X@westerncomd_IA)
J&K: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में सुरक्षा बलों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के दो आतंकवादियों को मार गिराया. ये दोनों आतंकी एक प्राकृतिक गुफा में छिपे हुए थे. इस अभियान को ‘ऑपरेशन किया’ नाम दिया गया था, जिसे सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ ने मिलकर अंजाम दिया.
खुफिया सूचना मिलने के बाद की गई कार्रवाई
मिली जानकारी के मुताबिक, मंगलवार (3 फरवरी) दोपहर करीब 4 बजे खुफिया सूचना मिलने के बाद बसंतगढ़ और रामनगर इलाके के जंगलों में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया. जाफर, गुजरादा और चिगला बालोथा के घने जंगलों में आतंकवादियों की मौजूदगी की पुष्टि हुई. सुरक्षा बलों के संपर्क में आते ही मुठभेड़ शुरू हो गई, जो करीब एक घंटे तक चली. इस दौरान भारी गोलीबारी और विस्फोट हुए. एक आतंकी घायल हुआ, लेकिन दोनों गुफा के अंदर छिप गए.
Two terrorists neutralised by J&K police, Indian Army and CRPF in a joint encounter in Bansantgarh area of Udhampur: J&K Police https://t.co/9kB6JuPQLX
— ANI (@ANI) February 4, 2026
शाम होते-होते सेना ने पैराट्रूपर्स और डॉग स्क्वॉड तैनात किए. रात करीब 7:30 बजे आतंकियों ने अंधेरे का फायदा उठाकर निकलने की कोशिश की, लेकिन सुरक्षा बलों ने घेराबंदी और कड़ी कर दी. रात भर शांति रही, लेकिन बुधवार (4 फरवरी) सुबह ड्रोन से निगरानी के दौरान गुफा के अंदर से फायरिंग देखी गई. इसके बाद गुफा के प्रवेश द्वार को विस्फोट से उड़ा दिया गया, जिसमें दोनों आतंकी मारे गए. अधिकारियों के अनुसार, मारे गए दोनों आतंकी पाकिस्तानी मूल के थे.
कड़ी की गई सुरक्षा व्यवस्था
उधमपुर में दिसंबर के बाद यह दूसरा बड़ा एनकाउंटर है. इससे पहले भी इलाके में आतंकियों की गतिविधियां बढ़ी थीं. जम्मू क्षेत्र के ऊपरी इलाकों में सर्दियों के दौरान आतंकियों की तलाश के लिए अभियान तेज कर दिए गए हैं. अमरनाथ यात्रा से पहले सुरक्षा बल पूरी तरह सतर्क हैं. गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए भी पूरे क्षेत्र में हाई अलर्ट जारी है.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us