/newsnation/media/media_files/2025/08/02/encounter-in-jammu-kashmir-2025-08-02-14-26-49.jpg)
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में रविवार (22 फरवरी) को सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई. यह कार्रवाई ऑपरेशन त्राशी-I के तहत की गई. भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की संयुक्त टीम ने मिलकर यह अभियान चलाया. मुठभेड़ में प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े दो आतंकियों को मार गिराया गया, जबकि एक आतंकी के घायल होने की खबर है.
अधिकारियों ने दी ये जानकारी
अधिकारियों के अनुसार, छातरू क्षेत्र के पासेरकुट इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की पुख्ता सूचना मिली थी. इसके बाद रविवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया गया. पहाड़ी पर बने एक मिट्टी के घर में छिपे आतंकियों ने जवानों को देखते ही अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने मोर्चा संभाला और दोनों तरफ से जमकर गोलीबारी हुई.
VIDEO | Kishtwar: One terrorist has been killed in an ongoing encounter in Jammu & Kashmir's Kishtwar district, authorities report. pic.twitter.com/aajSQcKGZn
— Press Trust of India (@PTI_News) February 22, 2026
दो आतंकियों के शव बरामद
सेना की व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी कि अभियान के दौरान दो आतंकियों के शव बरामद किए गए हैं. उनके पास से दो एके-47 राइफल और अन्य हथियार भी मिले हैं. सूत्रों के मुताबिक, मारे गए आतंकियों में 10 लाख रुपये का इनामी और जैश का टॉप कमांडर सैफुल्ला भी शामिल हो सकता है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है.
#𝗪𝗵𝗶𝘁𝗲𝗞𝗻𝗶𝗴𝗵𝘁𝗖𝗼𝗿𝗽𝘀 | #𝗢𝗽𝗧𝗿𝗮𝘀𝗵𝗶-𝗜 | #𝗧𝘄𝗼𝗧𝗲𝗿𝗿𝗼𝗿𝗶𝘀𝘁𝘀𝗞𝗶𝗹𝗹𝗲𝗱
— White Knight Corps (@Whiteknight_IA) February 22, 2026
𝗧𝗪𝗢 𝗧𝗘𝗥𝗥𝗢𝗥𝗜𝗦𝗧𝗦 𝗞𝗜𝗟𝗟𝗘𝗗 | 𝗢𝗣𝗘𝗥𝗔𝗧𝗜𝗢𝗡 𝗧𝗥𝗔𝗦𝗛𝗜-𝗜
Pursuant to credible intelligence inputs collated from #JKP, #IB and own intelligence sources, a…
36 दिनों से अभियान जारी
बताया जा रहा है कि पिछले 36 दिनों से किश्तवाड़ के जंगलों में लगातार आतंक विरोधी अभियान चलाया जा रहा है. एहतियात के तौर पर छातरू, सिंहपुरा, चिंगम और कौशल क्षेत्रों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं अस्थायी रूप से बंद कर दी गई हैं. फिलहाल पूरे इलाके में तलाशी अभियान जारी है और सुरक्षा बल स्थिति पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं.
यह भी पढ़ें- J&K: कठुआ में 5 संदिग्ध आतंकियों की तस्वीरें जारी, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us