J&K: कठुआ में 5 संदिग्ध आतंकियों की तस्वीरें जारी, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

J&K: जम्मू कशमीर के कठुआ में 5 संदिग्ध आतंकियों की तस्वीरें जारी हुई हैं. जैश-ए-मोहम्मद से लिंक की आशंका पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हैं और लोगों से सतर्क रहकर तुरंत सूचना देने की अपील की गई है.

J&K: जम्मू कशमीर के कठुआ में 5 संदिग्ध आतंकियों की तस्वीरें जारी हुई हैं. जैश-ए-मोहम्मद से लिंक की आशंका पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हैं और लोगों से सतर्क रहकर तुरंत सूचना देने की अपील की गई है.

author-image
Deepak Kumar
New Update
j-k-news

J&K: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में सुरक्षा एजेंसियों ने 5 संदिग्ध आतंकियों की तस्वीरें सार्वजनिक की हैं. इन आतंकियों के जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है. एजेंसियों को इनपुट मिला है कि ये संदिग्ध आतंकी हाल ही में सीमा पार से भारत में घुसपैठ कर चुके हैं और कठुआ के आसपास के इलाकों में उनकी मौजूदगी देखी गई है.

Advertisment

संदिग्ध दिखने पर तुरंत सूचना देने की अपील

सुरक्षा एजेंसियों ने आम लोगों के लिए एक विशेष सूचना जारी की है. इस सूचना में आतंकियों की तस्वीरें साझा करते हुए कहा गया है कि अगर कोई भी संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देता है, तो तुरंत सेना, सीआरपीएफ या स्थानीय पुलिस को इसकी जानकारी दें. लोगों से अपील की गई है कि वे सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि को नजरअंदाज न करें.

सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

इन तस्वीरों के सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट हो गई हैं. बॉर्डर के आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है. सेना और पुलिस संयुक्त रूप से संवेदनशील स्थानों पर निगरानी कर रही हैं ताकि किसी भी संभावित खतरे को समय रहते रोका जा सके.

बॉर्डर के 5 किलोमीटर में पाबंदी लागू

कठुआ के डिप्टी कमिश्नर ने पहले ही एहतियात के तौर पर बॉर्डर से 5 किलोमीटर के दायरे में लोगों की अनावश्यक आवाजाही पर रोक लगा दी है. प्रशासन का कहना है कि फिलहाल बॉर्डर की स्थिति संवेदनशील बनी हुई है और सीमा पार से फायरिंग की भी आशंका बनी हुई है. प्रशासन के अनुसार कठुआ बॉर्डर का कुछ हिस्सा पहले भी आतंकियों द्वारा घुसपैठ के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा है. इसी कारण सुरक्षा को और मजबूत किया गया है. इसके अलावा बॉर्डर इलाके में ट्रकों और अन्य वाहनों की आवाजाही पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है.

सुरक्षा एजेंसियों को यह भी जानकारी मिली है कि सीमा पार कई आतंकी लॉन्च पैड सक्रिय हैं, जहां से आतंकियों को भारत में भेजने की कोशिश की जाती है. ऐसे में सेना और पुलिस पूरी तरह सतर्क हैं और किसी भी घुसपैठ को रोकने के लिए हर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Seven Years of Pulwama Attack: 7 साल बाद भी जिंदा है शहादत की याद, 14 फरवरी को ‘ब्लैक डे’ के रूप में देश करता है वीर जवानों को नमन

J&K Jammu Kashmir News
Advertisment