Earthquake Today: जम्मू-कश्मीर में सुबह-सुबह महसूस किए गए भूकंप के झटके, 4.7 तीव्रता से कांपी धरती

Earthquake Today: जम्मू-कश्मीर में भूकंप आने की खबर है. बताया जा रहा है कि सोमवार तड़के जम्मू-कश्मीर में 4.7 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए. इस भूकंप का केंद्र बडगाम में था.

Earthquake Today: जम्मू-कश्मीर में भूकंप आने की खबर है. बताया जा रहा है कि सोमवार तड़के जम्मू-कश्मीर में 4.7 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए. इस भूकंप का केंद्र बडगाम में था.

author-image
Suhel Khan
New Update
earthquake in Jammu Kashmir

जम्मू-कश्मीर में सुबह-सुबह आया भूकंप Photograph: (प्रतीकात्मक फोटो)

Earthquake Today: जम्मू-कश्मीर में सोमवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए. जिससे लोग दहशत में आ गए और अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के मुताबिक, इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.7 दर्ज की गई. अभी तक भूकंप से किसी प्रकार के जान या माल के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है. जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (GFZ) और एनसीएस के प्राथमिक आंकड़ों के मुताबिक, ये भूकंप सोमवार सुबह 5 बजकर 35 मिनट और 54 सेकंड पर आया. भूकंप का केंद्र बडगाम जिले में 33.9 डिग्री उत्तर और 74.76 डिग्री पूर्वी अक्षांशों पर स्थित था. ये भूकंप जमीन के नीचे 10 किमी की गहराई में आया.

Advertisment

इन इलाकों में भी महसूस किए गए भूकंप के झटके

बता दें कि जम्मू-कश्मीर में इनदिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है. श्रीनगर समेत राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में भारी बर्फबारी हुई है. जब बडगाम में भूकंप आया उस वक्त भी पूरा इलाका बादलों से घिरा हुआ था. तापमान माइनस 0.9 डिग्री सेल्सियस और आर्द्रता 95 प्रतिशत थी. भूकंप के झटके आसपास के क्षेत्रों में भी महसूस किए गए, जिनमें केंद्र से मात्र 4 किलोमीटर दक्षिण में स्थित चरार-ए-शरीफ, 13 किलोमीटर पूर्व में स्थित पुलवामा और 21 किलोमीटर दूर स्थित श्रीनगर और शोपियां भी शामिल है.

सोमवार को बांग्लादेश में भी आया था भूकंप

बता दें कि भारत और उसके आसपास के देशों में आए दिन भूकंप के हल्के झटके आते रहते हैं. कल यानी रविवार (1 फरवरी) को पड़ोसी देश बांग्लादेश में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. देश में रविवार तड़के करीब चार बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने बताया था कि इस भूकंप का केंद्र जमीन जमीन के नीचे 20 किमी की गहराई में दर्ज किया गया. भूकंप की तीव्रता 3.0 दर्ज की गई. बता दें कि इससे पहले फिलीपींस के मिंडानाओ द्वीप पर बीते बुधवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे. रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 6.0 दर्ज की गई थी.

ये भी पढ़ें: Russia-Ukraine War: रूस ने यूक्रेन पर किया ड्रोन अटैक, 15 लोगों की मौत; कई घायल

earthquake today
Advertisment