हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में भीषण भूस्खलन, कई रास्ते जाम, अलर्ट जारी

देशभर में मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिल रहा है. सर्दी धीरे-धीरे कम हो रही है और सूरज की तपिश बढ़ रही है. लेकिन इस बीच पहाड़ों पर अब भी रुक-रुख बर्फबारी और भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही हैं.

देशभर में मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिल रहा है. सर्दी धीरे-धीरे कम हो रही है और सूरज की तपिश बढ़ रही है. लेकिन इस बीच पहाड़ों पर अब भी रुक-रुख बर्फबारी और भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही हैं.

author-image
Dheeraj Sharma
New Update
Himachal Landslide


देशभर में मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिल रहा है. सर्दी धीरे-धीरे कम हो रही है और सूरज की तपिश बढ़ रही है. लेकिन इस बीच पहाड़ों पर अब भी रुक-रुख बर्फबारी और भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही हैं. ताजा मामला  हिमाचल प्रदेश का है. जहां कई इलाकों में भीषण भूस्खलन से हड़कंप मच गया है. भूस्खलन के चलते मणिकरण घाटी जो कुल्लू में आता है उस इलाके में सड़क पूरी तरह से अवरुद्ध हो गई है. 

Advertisment

इसकी वजह से वाहनों का भी लंबा जाम लग गया है.  तस्वीरों में तबाही का भयावह मंजर साफ नजर आ रहा है. वहीं प्रशासन की और से यात्रियों और स्थानीय लोगों के लिए अलर्ट भी जारी किया गया है. लोगों को इस मार्ग से न गुजरने की सलाह दी गई है. 

लैंडस्लाइड का वीडियो आया सामने

सोशल मीडिया पर लैंडस्लाइड का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह 10 सेकंड के अंदर ही पहाड़ का बड़ा हिस्सा भरभरा कर नीचे गिर जाता है. वहीं रास्ते गुजरने वाले वाहन भी लैंडस्लाइड को देखकर तुरंत वहीं थम जाते हैं. 

मिली जानकारी के मुताबिक लगातार पहाड़ गिरने के बाद रास्ता पूरी तरह बंद हो चुका है. लैंडस्लाइड की सूचना मिलने के बाद प्रशासन का अमला तुरंत वहां पहुंचा और मलबे को हटाने का काम शुरू कर दिया गया है. हालांकि अब रास्ता बंद है और लोगों से इस रास्ते बचकर निकलने की सलाह दी गई है. खास बात यह है कि अब तक इस लैंडस्लाइड के चलते किसी भी तरह के नुकसान या जनहानि की कोई जानकारी नहीं मिली है. 

Landslide in Himachal

कैसा है हिमाचल का मौसम

हिमाचल प्रदेश में मौसम की बात करें तो वहां तेज धूप खिली हुई है. तापमान 25 से 28 डिग्री के आस-पास बना हुआ है. वहीं न्यूनतम तापमान की बात की जाए तो लाहौल स्पीति के कुकुमसेरी में ये माइन 5 डिग्री दर्ज किया गया है. वहीं बीते 24 घंटे में प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान हमीरपुर में दर्ज किया गया .यहां 28.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा. वहीं मौसम विभाग की मानें तो आने वाले 24 घंटे में हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है. 

यह भी पढ़ें - कांगो की कोल्टन खदान में भीषण भूस्खलन, 200 से अधिक लोगों की मौत; कई अब भी लापता

Himachal Pradesh
Advertisment