logo-image

हरियाणा: ट्रक ने आंदोलनकारी महिला किसानों को कुचला, तीन की मौत

हरियाणा के झज्जर जिले में आज तड़के सुबह एक बड़ा हादसा हुआ. झज्जर जिले के बहादुरगढ़ में एक तेज रफ्तार ट्रक ने आंदोलनकारी किसान महिलाओं को कुचल दिया.

Updated on: 28 Oct 2021, 10:02 AM

highlights

  • महिलाएं आज सुबह करीब छह बजे बहादुरगढ़ में डिवाइडर पर बैठकर घर जाने के लिए ऑटो का वेट कर रही थीं
  • तेज रफ्तार ट्रक ने तीन बुजुर्ग किसान महिलाओं को कूचल दिया

नई दिल्ली:

हरियाणा के झज्जर जिले में गुरुवार यानी आज सुबह-सुबह एक बड़ा हादसा हुआ. झज्जर जिले के बहादुरगढ़ में सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक ने आंदोलनकारी किसान महिलाओं को कुचल डाला. इनमें तीने की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं तीन गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। ये तीनों मृतक आंदोलनकारी महिलाएं पंजाब के मानसा जिले की रहने वालीं थीं. जल्द वह घर निकलने वाली थीं. गौरतलब है कि ये महिलाएं आज सुबह करीब छह बजे बहादुरगढ़ में डिवाइडर पर बैठकर घर जाने के लिए ऑटो का वेट कर रही थीं.

ये भी पढ़े: Corona के बाद डेंगू का यह स्ट्रेन साबित हो रहा है जानलेवा

ये महिलाएं आज सुबह करीब छह बजे बहादुरगढ़ में डिवाइडर पर बैठकर घर जाने के लिए ऑटो का वेट कर रही थीं। इस दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कूचल दिया, इसमें तीन बुजुर्ग किसान महिलाओं की मौत हो गई और कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे बाद ट्रक का ड्राइवर फरार है। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई है। 

गौरतलब है कि केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ बीते साल नवंबर से ही दिल्ली की सीमाओं से लेकर पंजाब और हरियाणा तक में किसानों का आंदोलन जारी है। ये किसान बीते एक वर्ष से कृषि कानूनों की वापसी को लेकर अलग-अलग जगहों पर डटे हैं। ऐसा माना जाता है कि किसान आंदोलनकारी रोटेशन के तहत आंदोलन में भाग लेते हैं। सुबह कुछ किसान धरने पर बैठते हैं वहीं रात के समय कुछ किसान यहां पर होते हैं। कृषि कानून के खिलाफ किसान डटे ​हुए हैं। वे इसे वापस लेने की मांग कर रहे हैं।