New Update
/newsnation/media/media_files/2025/01/28/91OgwMjzAn3pGU2FsUQW.png)
Ram Rahim
हरियाणा के सिरसा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को फिर से पैरोल मिल गई है. साध्वी यौन उत्पीड़न केस में सुनारिया जेल में सजा काट रहे राम रहीम को नौवीं बार पैरोल मिली है. दिल्ली चुनाव से पहले राम रहीम को 30 दिन की पैरोल मिली है. राम रहीम मंगलवार सुबह रोहतक की जेल से सिरसा के लिए रवाना हुआ.
सुबह साढ़े छह बजे हनीप्रीत के साथ रवाना हुआ राम रहीम
Advertisment
जेल जाने के बाद से पहली बार राम रहीम सिरसा स्थित अपने आश्रम जा रहा है. इससे पहले राम रहीम जितनी बार भी पैरोल पर बाहर आया, वह उत्तर प्रदेश के बरनावा आश्रम जाता था. राम रहीम मंगलवार सुबह 6.36 बजे हनीप्रीत के साथ सिरसा के लिए रवाना हुआ.
ये खबर भी पढ़ें- Waqf Board: ‘सरकारी संपत्तियों की जांच अब वक्फ ट्रिब्यूनल नहीं बल्कि कलेक्टर करेंगे’, इन बदलावों के साथ स्वीकारा गया विधेयक
2017 में हत्या और यौन शोषण का दोषी सिद्ध हुआ
बता दें, राम रहीम के खिलाफ 2017 में यौन शोषण और हत्या का आरोप साबित हो गया था, जिसके बाद राम रहीम को उम्र कैद की सजा सुनाई गई थी. इसके बाद से राम रहीम रोहतक स्थित सुनारिया जेल में बंद है.
ये खबर भी पढ़ें-SC: ‘धर्मांतरण को खुद से गंभीर मानकर, जमानत देने से मना नहीं कर सकते’, सुप्रीम कोर्ट की इलाहाबाद हाईकोर्ट को फटकार
कब-कब जेल से बाहर आया राम रहीम?
- 20 अक्टूबर 2020- एक दिन की पैरोल
- 12 मई 2021- एक दिन की पैरोल
- 17 मई 2021- एक दिन की पैरोल
- 3 जून 2021- सात दिन की पैरोल
- 13 जुलाई 2021- एम्स में दिखाने के लिए पैरोल
- 7 फरवरी 2022- 21 दिन की फरलो
- 17 जून 2022- 30 दिन की पैरोल
- अक्टूबर 2022- 40 दिन की पैरोल
- 21 जनवरी 2023- 40 दिन की पैरोल
- 20 जुलाई 2023- 30 दिन की पैरोल
- 20 नवंबर 2023- 21 दिन की पैरोल
- 19 जनवरी 2024- 50 दिन की पैरोल
- 13 अगस्त 2024- 21 दिन की फरलो