/newsnation/media/media_files/2025/10/29/president-murmy-fly-in-rafale-2025-10-29-12-37-34.jpg)
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राफेल लड़ाकू विमान से भरी उड़ान Photograph: (DD)
President Droupadi Murmu in Rafale: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को अंबाला के वायुसेना स्टेशन से लड़ाकू विमान राफेल में उड़ान भरकर इतिहास रच दिया. बता दें कि इस लड़ाकू विमान का निर्माण फ्रांस में किया गया है. राष्ट्रपति मुर्मू बुधवार को एयरफोर्स की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई थीं. उसके बाद राष्ट्रपति मुर्मू ने फाइटर प्लेन सूट पहनकर राफेल में उड़ान भरी. इस दौरान एयर चीफ मार्शल ए पी सिंह समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे. राष्ट्रपति मुर्मू की राफेल में उड़ान उनके साहसिक नेतृत्व शैली का प्रतीक और भारत की बढ़ती रक्षा क्षमता के साथ आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को भी दिखाता है.
सुरक्षा के किए गए कड़े इंतजाम
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यक्रम को देखते हुए अंबाला में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे. जिला प्रशासन ने कार्यक्रम के आयोजन और प्रोटोकॉल के तहत संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ अन्य लोगों की भी जिम्मेदारी तय की थी. उपायुक्त अजय सिंह तोमर के मुताबिक, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दिल्ली से एयरपोर्ट से सीधे अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पहुंचीं. सुरक्षा के लिहाज से एयरफोर्स स्टेशन के आसपास के इलाके में ड्रोन उड़ाने पर पाबंदी लगाई गई थी.
#WATCH | Haryana: President Droupadi Murmu takes off in a Rafale aircraft from the Ambala Air Force Station pic.twitter.com/XP0gy8cYRH
— ANI (@ANI) October 29, 2025
सुखोई-30 से भी उड़ान भर चुकी हैं राष्ट्रपति मुर्मू
बता दें कि ये कोई पहला मौका नहीं है जब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किसी लड़ाकू विमान से उड़ान भरी हो. इससे पहले वह 8 अप्रैल 2023 को असम के तेजपुर एयरफोर्स स्टेशन से सुखोई-30 एमकेआई फाइटर जेट से भी उड़ान भर चुकी हैं. इसके साथ ही वह लड़ाकू विमान से उड़ान भरने वाली तीसरी राष्ट्रपति और दूसरी महिला राष्ट्राध्यक्ष बन गई थीं. बता दें कि राष्ट्रपति मुर्मू से पहले पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम और पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने भी सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान से उड़ान भरी थी.
#WATCH | Haryana: President Droupadi Murmu to shortly take a sortie in the Rafale aircraft at the Ambala Air Force Station pic.twitter.com/Ekqv0B5urH
— ANI (@ANI) October 29, 2025
2020 में फ्रांस से भारत को मिले थे पांच राफेल विमान
बता दें कि भारत ने फ्रांस से राफेल लड़ाकू विमान खरीदे हैं. जिसकी पहली खेप 27 जुलाई 2020 को मिली थी. पहली खेप में फ्रांस ने भारत को 5 राफेल लड़ाकू विमान सौंपे थे. ये लड़ाकू विमान फ्रांस के मेरिग्नैक एयरबेस से उड़ान भरकर सबसे पहले अंबाला एयरबेस पर ही पहुंचे थे. रास्ते में राफेल विमान संयुक्त अरब अमीरात के अल दफरा एयरबेस पर रुके और उसके बाद भारत के लिए उड़ान भरी.
ये भी पढ़ें: Canada: कनाडा में भारतीय बिजनेसमैन की गोली मारकर हत्या, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी
ये भी पढ़ें: Delhi UPSC Candidate Murder: लैपटॉप ने खोले राम केश की अय्याशी के राज, सामने आई 15 और अश्लील वीडियो
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us