Surajkund Mela Accident: सूरजकुंड मेले हादसे पर एक्शन जारी, कंपनी मालिक समेत दो गिरफ्तार; SIT जांच दल भी गठित

Surajkund Mela Accident: सूरजकुंड मेला झूला हादसे में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए झूला कंपनी के मालिक समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. हादसे में एक पुलिस निरीक्षक शहीद हुए थे.

Surajkund Mela Accident: सूरजकुंड मेला झूला हादसे में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए झूला कंपनी के मालिक समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. हादसे में एक पुलिस निरीक्षक शहीद हुए थे.

author-image
Yashodhan Sharma
New Update
surajkund mela two accused arrested

surajkund mela two accused arrested

Surajkund Mela Accident: फरीदाबाद के सूरजकुंड मेला परिसर में 7 फरवरी को हुए झूला हादसे में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. इस हादसे में झूला टूटने से अफरा-तफरी मच गई थी. लोगों को बचाने के दौरान हरियाणा पुलिस के निरीक्षक जगदीश प्रसाद की जान चली गई. इस मामले में अब पुलिस ने झूला लगाने वाली कंपनी के मालिक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है.

Advertisment

ये है पकड़े गए आरोपियों की पहचान

पुलिस के अनुसार, झूला लगाने वाली कंपनी 'हिमाचल केयर फन केयर' के मालिक मोहम्मद शाकिर को गिरफ्तार किया गया है. वह हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के गांव टोका नंगला का रहने वाला है. पुलिस का कहना है कि जिस झूले में हादसा हुआ, उसका मालिक भी वही है और उसका नाम एफआईआर में दर्ज है. इसके अलावा पुलिस ने नितेश नाम के एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया है, जो उत्तर प्रदेश के मेरठ कैंट का निवासी है. मामले में अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है.

मामले पर SIT जांच दल गठित

इस घटना को गंभीर मानते हुए थाना सूरजकुंड में कंपनी मालिक मोहम्मद शाकिर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धारा के तहत केस दर्ज किया गया है. पूरे मामले की जांच पुलिस उपायुक्त अपराध की निगरानी में गठित तीन सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) कर रहा है.

परिजनों को सौंपा शहीद निरीक्षक का पार्थिव शरीर

हादसे के बाद शहीद निरीक्षक जगदीश प्रसाद का पोस्टमार्टम कर उनके पार्थिव शरीर को परिजनों को सौंप दिया गया. इस दौरान पुलिस महानिदेशक अजय सिंगला और पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता सिविल अस्पताल फरीदाबाद पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर संवेदना जताई.

5 घायलों को इलाज के बाद छुट्टी

पुलिस महानिदेशक ने कहा कि निरीक्षक जगदीश प्रसाद ने अपनी जान की परवाह किए बिना घायलों को बचाया. विभाग को उनके बलिदान पर गर्व है. उन्होंने परिवार को आर्थिक सहायता देने और अनुकंपा योजना के तहत योग्य सदस्य को नौकरी देने की घोषणा भी की. इसके अलावा पुलिस महानिदेशक ने सिविल अस्पताल और सुप्रीम अस्पताल में भर्ती घायलों से भी मुलाकात की. पुलिस के अनुसार इस हादसे में कुल 12 लोग घायल हुए थे. सभी की हालत अब सामान्य है और 5 घायलों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है.

यह भी पढ़ें: Surajkund Mela Accident: सूरजकुंड मेले में झूला गिरने से दो की मौत, जांच के लिए SIT गठित; जानें अब तक क्या-क्या हुआ एक्शन

Surajkund Mela Faridabad
Advertisment