/newsnation/media/media_files/2026/02/16/bomb-threat-in-school-2026-02-16-13-28-04.jpg)
Gujarat News: गुजरात में उस समय हड़कंप मच गया जब अहमदाबाद और वडोदरा के कुल 32 स्कूलों को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली. इन धमकी भरे ईमेल में लिखा गया कि ‘गुजरात खालिस्तान बनेगा और हिंदुस्तान के टुकड़े होंगे.’ इस संदेश के सामने आते ही स्कूल प्रशासन, पुलिस और अभिभावकों में चिंता बढ़ गई.
अहमदाबाद और वडोदरा में सुरक्षा बढ़ी
जानकारी के अनुसार, वडोदरा के 17 और अहमदाबाद के 15 स्कूल इस धमकी की चपेट में आए हैं. जैसे ही स्कूल प्रशासन को ईमेल मिला, उन्होंने तुरंत पुलिस और प्रशासन को इसकी सूचना दी. इसके बाद सभी स्कूलों में पुलिस बल, बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड की टीमें पहुंच गईं और पूरे परिसर की सघन तलाशी शुरू कर दी गई.
News Alert ! More than 25 schools in Ahmedabad and Vadodara receive bomb threat emails; searches underway: Officials. pic.twitter.com/TN713MEOvh
— Press Trust of India (@PTI_News) February 16, 2026
सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई स्कूलों को तुरंत खाली करा लिया गया. अभिभावक भी घबराकर स्कूल पहुंचे और अपने बच्चों को सुरक्षित घर ले गए. वडोदरा के उर्मी स्कूल के छात्रावास को भी एहतियातन खाली करा दिया गया. स्कूल परिसरों, कक्षाओं, वाहनों और आसपास के इलाकों की बारीकी से जांच की जा रही है, ताकि किसी भी संभावित खतरे को समय रहते टाला जा सके.
अहमदाबाद-वडोदरा के इन स्कूलों को मिली धमकी
अहमदाबाद की जिन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है उनमें डीएवी इंटरनेशनल स्कूल, एशिया स्कूल, ए-वन स्कूल, अंकुर इंटरनेशनल स्कूल, संत कबीर स्कूल, सिल्वर बेल स्कूल और ट्यूलिप इंटरनेशनल स्कूल शामिल हैं.
वहीं वडोदरा शहर के कई स्कूलों को भी धमकी मिली है. इनमें- डी.आर. अमीन (वासना रोड), उर्मी स्कूल (समासावली रोड), नालंदा (वाघोडिया रोड), बड़ौदा हाईस्कूल (बगीखाना), नवयुग इंग्लिश मीडियम (समा), जीवन साधना (नागरवाड़ा), ईडब्ल्यूएस (डभोई), शानेन (खोडियारनगर), जी.पी.एस. (वाघोडिया), ब्राइट डे (वासना) के साथ कई अन्य स्कूल शामिल हैं.
यह भी पढ़ें- अब इंसानों की तरह कुत्तों का भी होगा अंतिम संस्कार! अहमदाबाद में बना पहला शमशान घाट, रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us