/newsnation/media/media_files/2026/02/10/dog-crematorium-gujarat-2026-02-10-14-28-33.jpg)
Dog Crematorium Gujarat
Ahmedabad News: गुजरात में पहली बार कुत्तों के लिए श्मशान घाट बनाया जा रहा है. यह अनोखी पहल अहमदाबाद शहर में की जा रही है. श्मशान घाट दानीलिमडा इलाके के करुणा मंदिर परिसर में तैयार किया जा रहा है. चलिए हम आपको इसकी खासियत और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के बारे में बताएंगे.
CNG भट्ठी से होगा अंतिम संस्कार
इस श्मशान घाट में सीएनजी से चलने वाली आधुनिक भट्ठी लगाई जा रही है. इसमें एक साथ दो कुत्तों का अंतिम संस्कार किया जा सकेगा. पूरे प्रोजेक्ट पर करीब 30 लाख रुपये खर्च होंगे.
इस श्मशान घाट का निर्माण अहमदाबाद नगर निगम द्वारा किया जा रहा है. नगर निगम के अनुसार, शहर में मरने वाले आवारा और पालतू कुत्तों का अंतिम संस्कार अब इसी स्थान पर किया जाएगा. आगे चलकर बिल्लियों के लिए भी यही सुविधा उपलब्ध होगी.
गुजरात का बना पहला श्मशान घाट
अहमदाबाद नगर निगम के सीएनसीडी विभाग प्रमुख नरेश राजपूत ने बताया कि यह गुजरात का पहला ऐसा नगर निगम होगा, जो कुत्तों और बिल्लियों के लिए अलग श्मशान घाट तैयार कर रहा है. इससे पालतू जानवरों के प्रति संवेदनशीलता को बढ़ावा मिलेगा.
नगर निगम पालतू जानवरों के लिए शव वाहन सेवा भी शुरू करने की तैयारी में है. जिस तरह इंसानों के शव ले जाने की सुविधा होती है, उसी तरह कुत्तों और बिल्लियों के लिए भी वाहन उपलब्ध कराया जाएगा. इसके लिए नागरिकों को तय शुल्क देना होगा.
पालतू जानवरों के मालिक भी ले सकेंगे सेवा
शहर के पालतू कुत्तों और बिल्लियों के मालिक भी इस श्मशान घाट का उपयोग कर सकेंगे. नगर निगम उन लोगों के लिए खास व्यवस्था बनाने पर विचार कर रहा है, जो अपने पालतू जानवरों का पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार करना चाहते हैं.
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू
अहमदाबाद नगर निगम ने पालतू कुत्तों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया भी शुरू कर दी है. शहर में करीब 50 हजार पालतू कुत्ते हैं. इनमें से लगभग 5,500 का पंजीकरण अब तक हो चुका है. शहर में बड़ी संख्या में पालतू बिल्लियां भी मौजूद हैं.
यह भी पढ़ें: Pariksha Pe Charcha: परीक्षा पे चर्चा में शामिल हुए गुजरात सीएम, छात्रों को दिए साकारात्मक संदेश
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us