Gujarat Govt: किसानों के लिए भूपेंद्र पटेल सरकार ने जारी किए 2.19 करोड़ से अधिक सॉइल कार्ड्स, जानें क्या है इसके फायदे

Gujarat Govt: गुजरात के किसानों की आय बढ़ाने के लिए राज्य सरकार ने 2.19 करोड़ से अधिक के सॉइल कार्ड्स जारी किए हैं. गुजरात सरकार किसानों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है.

Gujarat Govt: गुजरात के किसानों की आय बढ़ाने के लिए राज्य सरकार ने 2.19 करोड़ से अधिक के सॉइल कार्ड्स जारी किए हैं. गुजरात सरकार किसानों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है.

author-image
Jalaj Kumar Mishra
New Update
CM Bhupendra Patel

CM Bhupendra Patel: (X@InfoGujarat)

Gujarat Govt: कृषि और वैज्ञानिक खेती को बढ़ावा देने के लिए गुजरात सरकार ने राज्य के किसानों को 2.19 करोड़ से अधिक के सॉइल हेल्थ कार्ड्स जारी किए हैं. गुजरात सीएम ऑफिस के अनुसार, कृषि क्षेत्र शुरू से गुजरात के समग्र विकास का केंद्र रही है. मिट्टी की सेहत बिगड़ने, लवणता बढ़ने और कैमिकल उर्वरकों के अधिक इस्तेमाल की चुनौती के वजह से साल 2003-4 में तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वस्थ धरा, खेत हरा के नारे के साथ इस योजना की शुरुआत की थी. सॉइल हेल्थ कार्ड्स जारी करने वाला गुजरात देश का पहला राज्य बन गया है. 

Advertisment

सीएम भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में राज्य सरकार इस अभियान को लगातार आगे बढ़ा रही है. इस योजना के तहत किसानों के खेतों के मिट्टी के नमूने साइंटिफिक तरीके से लैब्स में टेस्ट किए जाते हैं. रिपोर्ट में 12 अहम तत्वों (N, P, K, pH, EC, Fe, Cu, Zn, OC, S, B और Mn) को शामिल किया जाता है. किसानों को उर्वरकों के संतुलित इस्तेमाल की निःशुल्क सलाह दी जाती है. 

90 लाख किसानों को लाभ मिला

पहले और दूसरे चरण में करीब 90 लाख किसानों को योजना का लाभ मिला है. साल 2016-17 से अब तक 1.25 करोड़ से अधिक किसानों को कार्ड वितरित किए गए हैं. 2024-25 में 6.23 लाख से अधिक नमूनों का संग्रह और विश्लेषण किया गया था. वर्तमान में प्रदेश में 19 सरकारी और 26 निजी लैब्स एक्टिव हैं.

ये भी पढ़ें- बालिका पंचायत सशक्तिकरण ट्रेनिंग का गांधीनगर में आयोजन, गुजरात सरकार की पहल के तहत 55 बालिकाओं को सिखाई गई लीडरशिप क्वालिटी

गुजरात के किसानों की आय बढ़ाने के लिए बेस्ट है ये योजना

गुजरात सरकार की ये योजना मिट्टी की उर्वरता को बढ़ाने, लागत घटाने और प्रोडक्शन में वृद्धि करके किसानों की आय को दोगुनी करने की दिशा में गुजरात सरकार की प्रतिबद्धता को दिखाती है.  

ये भी पढ़ें- अमूल एआई से डेयरी क्षेत्र में डिजिटल क्रांति, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने किया नई पहल का उद्घाटन

Gujarat govt.
Advertisment