/newsnation/media/media_files/2026/02/15/gujarat-scemes-2026-02-15-16-02-03.jpg)
गुजरात स्कीम Photograph: (X)
गुजरात सरकार ने राज्य की पहचान मानी जाने वाली गिर और कांकरेज गायों की नस्ल को बचाने के लिए एक बेहतरीन कदम उठाया है. अक्सर देखा जाता है कि लोग शुद्ध नस्ल की गायों को पालने में कम रुचि दिखाते हैं, जिससे इनकी संख्या कम हो रही है इसी को रोकने के लिए 'स्वदेशी गाय प्रोत्साहन योजना' शुरू की गई है. अगर आपकी स्वदेशी गाय से कृत्रिम गर्भाधान (A.I.) के जरिए शुद्ध नस्ल की बछिया पैदा होती है, तो सरकार आपको 3,000 देगी. यह पैसा साल में एक बार, एक बछिया के लिए दिया जाएगा.
कौन ले सकता है फायदा (योग्यता)
- आवेदन करने वाला व्यक्ति गुजरात का मूल निवासी होना चाहिए
- उसके पास ऐसी बछिया होनी चाहिए जो कृत्रिम गर्भाधान (Pure Breeding) से पैदा हुई हो
- ऑनलाइन आवेदन करते समय बछिया की उम्र 11 महीने से ज्यादा नहीं होनी चाहिए
- एक परिवार या लाभार्थी साल में केवल एक बार ही इसका फायदा उठा सकता है
आवेदन कैसे करें (स्टेप-बाय-स्टेप)
इस योजना का फायदा लेने के लिए आपको I-Khedut पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा.
- स्टेप 1: पोर्टल पर जाकर 'पशुपालन योजनाओं' (Animal Husbandry Schemes) के सेक्शन को चुनें
- स्टेप 2: इस खास योजना को ढूंढें और 'Apply' पर क्लिक करें
- स्टेप 3: पूछी गई सभी जानकारी भरें और 'Update' बटन से अपनी गलतियां सुधार लें
- स्टेप 4: जरूरी दस्तावेज (Documents) अपलोड करें और आवेदन को 'Confirm' करें ध्यान रहे, सेव करने के 7 दिनों के भीतर कन्फर्म करना जरूरी है
- स्टेप 5: फॉर्म का प्रिंटआउट निकालें, उस पर अपने साइन या अंगूठा लगाएं
- स्टेप 6: इस फॉर्म को अपने पास के सरकारी पशु चिकित्सालय (Veterinary Dispensary)में जमा करा दें
जरूरी कागज (Documents)
- आधार कार्ड (पहचान के लिए)
- बैंक पासबुक की फोटोकॉपी या कैंसिल चेक (पैसे सीधे खाते में आने के लिए)
- राशन कार्ड (बारकोड वाला)
A.I. सर्टिफिकेट: जिसने गर्भाधान किया है, उनसे मिला हुआ प्रमाण पत्र - वेबसाइट वेरिफिकेशन रिपोर्ट: पशु चिकित्सक द्वारा बछिया की जांच का सर्टिफिकेट
खास बात: जो भी कागज आप ऑनलाइन अपलोड करें, वे PDF फॉर्मेट में होने चाहिए और उनका साइज 200 KB से ज्यादा नहीं होना चाहिए.
ये भी पढ़ें- गुजरात सरकार की नई योजना, डेयरी फार्म खोलने के लिए अब बैंक लोन के ब्याज का डर होगा खत्म, जानें कैसे उठाएं फायदा
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us