गुजरात सरकार की नई योजना, डेयरी फार्म खोलने के लिए अब बैंक लोन के ब्याज का डर होगा खत्म, जानें कैसे उठाएं फायदा

गुजरात सरकार ने पशुपालकों की कमाई बढ़ाने के लिए '1 से 20 दुधारू पशु' योजना शुरू की है. इसके तहत किसान अपनी जरूरत के हिसाब से पशु खरीद सकते हैं. सरकार बैंक से लिए गए लोन के ब्याज पर 5 साल तक 12% की बड़ी राहत दे रही है.

गुजरात सरकार ने पशुपालकों की कमाई बढ़ाने के लिए '1 से 20 दुधारू पशु' योजना शुरू की है. इसके तहत किसान अपनी जरूरत के हिसाब से पशु खरीद सकते हैं. सरकार बैंक से लिए गए लोन के ब्याज पर 5 साल तक 12% की बड़ी राहत दे रही है.

author-image
Ravi Prashant
New Update
cows (1)

गुजरात स्कीम Photograph: (Freepik)

गुजरात के किसानों और पशुपालकों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए सरकार ने एक बेहतरीन कदम उठाया है. अब अगर आप अपना डेयरी फार्म शुरू करना चाहते हैं या पशुओं की संख्या बढ़ाना चाहते हैं, तो ब्याज की चिंता छोड़ दीजिए. सरकार की नई योजना के तहत पशु खरीदने के लिए लिए गए लोन पर भारी मदद दी जा रही है.

Advertisment

योजना की सबसे बड़ी बातें

अगर आप बैंक से लोन लेकर पशु खरीदते हैं, तो सरकार आपको 5 साल तक 12% तक के ब्याज पर मदद देगी. यह मदद सालाना आधार पर दी जाएगी. आप अपनी जरूरत और देखभाल करने की क्षमता के हिसाब से 1 से 20 दुधारू पशु (गाय या भैंस) खरीद सकते हैं. मदद का पैसा किसी बिचौलिए के पास नहीं जाएगा, बल्कि सीधे आपके बैंक खाते (लोन अकाउंट)*में किस्तों में जमा किया जाएगा. पशुओं से मिलने वाला गोबर खाद के रूप में खेतों की उपजाऊ शक्ति बढ़ाएगा और ईंधन के काम भी आएगा.त

कौन ले सकता है फायदा? (Eligibility)

  • आवेदन करने वाला व्यक्ति गुजरात का स्थायी निवासी होना चाहिए
  • परिवार का सिर्फ एक सदस्य ही इस योजना का लाभ ले सकता है
  • यह लाभ उन किसानों को मिलेगा जिन्होंने साल 2023-24 में सरकारी बैंक या RBI से मान्यता प्राप्त बैंक से लोन लिया है
  • आपके पास अपनी या परिवार के नाम पर जमीन होनी चाहिए
  • पशुपालन विभाग (Animal Husbandry Authority) से सर्टिफिकेट लेना जरूरी है

जरूरी कागज (Documents Required)

  • आधार कार्ड या वोटर आईडी
  • जमीन के कागजात
  • राशन कार्ड
  • बैंक खाते की जानकारी और लोन की पासबुक या बैंक का सर्टिफिकेट
  • अगर विकलांग हैं, तो उसका सर्टिफिकेट

आवेदन कैसे करें? (Application Process)

आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन है, आप I-Khedut पोर्टल पर जाकर नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें

1. पोर्टल पर जाकर "Apply New" पर क्लिक करें और फॉर्म भरें

2. अगर कोई गलती हो जाए तो "Update Application" से सुधार लें

3. जरूरी कागज स्कैन करके अपलोड करें (PDF साइज 200 KB से कम रखें)

4. फॉर्म भरने के बाद 7 दिन के अंदर उसे  Confirm जरूर करें

5. आखिर में फॉर्म का प्रिंटआउट निकालें, उस पर साइन करें और बताए गए ऑफिस में जमा कर दें

gujarat
Advertisment