ग्राम शक्ति प्रशिक्षण कार्यक्रम में सीएम भूपेंद्र पटेल का सरपंचों से आह्वान, गांवों को बनाएं विकास की धुरी

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने ग्राम शक्ति प्रशिक्षण कार्यक्रम में सरपंचों से गांवों के सर्वांगीण विकास का संकल्प लेने का आह्वान किया. उन्होंने पारदर्शिता, गुणवत्ता और जवाबदेही पर जोर देते हुए कहा कि गांवों के विकास से ही विकसित भारत का लक्ष्य साकार होगा.

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने ग्राम शक्ति प्रशिक्षण कार्यक्रम में सरपंचों से गांवों के सर्वांगीण विकास का संकल्प लेने का आह्वान किया. उन्होंने पारदर्शिता, गुणवत्ता और जवाबदेही पर जोर देते हुए कहा कि गांवों के विकास से ही विकसित भारत का लक्ष्य साकार होगा.

author-image
Ravi Prashant
New Update
Gujarat CM Bhupendra Patel

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल Photograph: (ANI)

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गांधीनगर में सरपंचों के लिए एक खास प्रोग्राम ('ग्राम शक्ति प्रशिक्षण') की शुरुआत की. उन्होंने सरपंचों से अपील की है कि अगर हमें भारत को आगे बढ़ाना है, तो गांवों के विकास पर पूरा ध्यान देना होगा.

Advertisment

गांवों के विकास से बनेगा मजबूत देश

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की असली जान गांवों में बसती है. जब गांवों में ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ काम होगा, तभी देश मजबूत बनेगा. उन्होंने सरपंचों को मंत्र दिया कि वे सबको साथ लेकर चलें और विकास के कामों में आम लोगों को भी जोड़ें. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सरकारी पैसों का सही इस्तेमाल हो और काम की क्वालिटी में कोई कमी न आए.

युवाओं और तकनीक का साथ

सीएम भूपेंद्र पटेल ने सरपंचों को सलाह दी कि वे अपने गांव के विकास की एक लिस्ट तैयार करें. उन्होंने कहा कि भविष्य की प्लानिंग में युवाओं को शामिल करना बहुत जरूरी है। साथ ही, तकनीक का इस्तेमाल करके सरकारी सुविधाओं को लोगों तक आसानी से पहुंचाने की बात भी कही.

आपसी बातचीत से सुलझेंगे मसले

गुजरात विधानसभा के अध्यक्ष शंकर चौधरी ने बताया कि 'ग्राम सचिवालय' का आइडिया गांवों के लिए बहुत काम का है. उन्होंने कहा कि जब पंचायत और गांव के लोग आपस में बैठकर बात करेंगे, तो झगड़े कम होंगे और काम तेजी से पूरे होंगे. पंचायत ही हमारे लोकतंत्र की सबसे मजबूत कड़ी है.

पक्के घर और अच्छी सड़कें

प्रोग्राम में मंत्रियों ने बताया कि मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के जरिए हर गांव को कम से कम दो सड़कों से जोड़ दिया गया है. वहीं, ग्रामीण विकास मंत्री ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अब घर बनाने के लिए मिलने वाली मदद को बढ़ाकर 1.70 लाख रुपये कर दिया गया है. साथ ही, शौचालय बनवाने के लिए भी अलग से मदद दी जा रही है.

सरपंचों को दी गई ट्रेनिंग

इस प्रोग्राम में उत्तर गुजरात के 260 से ज्यादा सरपंच शामिल हुए. एक्सपर्ट्स ने उन्हें पंचायत के नियमों, सरपंचों के हक और उनकी जिम्मेदारियों के बारे में बारीकी से समझाया. मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि गांवों को बेहतर बनाने के लिए सरकार हमेशा सरपंचों के साथ खड़ी है. 

ये भी पढ़ें- Gujarat Govt: स्मार्ट गुजरात की ओर भूपेंद्र सरकार का बड़ा कदम, आवारा गायों पर AI से ऐसे लगेगी लगाम

gujarat
Advertisment