गोवा में आम आदमी पार्टी की सक्रियता तेज, बैठक में केजरीवाल ने संगठन मजबूत करने और स्थानीय मुद्दों पर फोकस करने का दिया संदेश

गोवा में आम आदमी पार्टी ने 2027 विधानसभा चुनावों की तैयारी तेज कर दी है. अरविंद केजरीवाल ने राज्य नेताओं के साथ बैठक कर संगठन मजबूत करने, पर्यावरण और रोजगार जैसे स्थानीय मुद्दों पर फोकस बढ़ाने का संदेश दिया.

गोवा में आम आदमी पार्टी ने 2027 विधानसभा चुनावों की तैयारी तेज कर दी है. अरविंद केजरीवाल ने राज्य नेताओं के साथ बैठक कर संगठन मजबूत करने, पर्यावरण और रोजगार जैसे स्थानीय मुद्दों पर फोकस बढ़ाने का संदेश दिया.

author-image
Deepak Kumar
New Update
AAP-Arvind-Kejriwal-in-Goa

गोवा की राजनीति में बदलाव के संकेत दिखने लगे हैं. आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार (31 जनवरी) को गोवा राज्य समिति के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ अहम बैठक की. यह बैठक सिर्फ औपचारिक नहीं थी, बल्कि 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारी का स्पष्ट संकेत मानी जा रही है. बैठक में गोवा के कई स्थानीय मुद्दों पर चर्चा हुई. नेताओं ने कहा कि राज्य में जमीन का गलत इस्तेमाल हो रहा है. खेती की खाजान जमीन को नुकसान पहुंच रहा है और झीलों व नदियों पर भी बुरा असर पड़ रहा है. उनका आरोप है कि गलत नीतियों और बिना योजना के विकास कार्यों के कारण पर्यावरण को नुकसान हो रहा है और लोगों की रोजी-रोटी प्रभावित हो रही है.

Advertisment

केजरीवाल ने बैठक में क्या कहा?

अरविंद केजरीवाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि आम आदमी पार्टी की राजनीति सत्ता के लिए नहीं, बल्कि जनता के लिए है. उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, युवाओं और महिलाओं को जोड़ने और जनता से सीधा संवाद बढ़ाने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि पार्टी गोवा में लंबी और मजबूत राजनीतिक मौजूदगी बनाना चाहती है.

बैठक में यह भी कहा गया कि गोवा की जनता लंबे समय से एक ईमानदार विकल्प की तलाश में है. पर्यटन राज्य होने के बावजूद यहां बेरोजगारी, महंगाई, स्वास्थ्य सेवाओं की कमी और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दे लोगों को परेशान कर रहे हैं. आम आदमी पार्टी इन समस्याओं को अपने एजेंडे में प्रमुखता दे रही है.

पंजाब में पार्टी के कामों का किया जिक्र

पंजाब में पार्टी की सरकार के कामों का भी जिक्र हुआ. शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और पानी जैसे क्षेत्रों में किए गए बदलावों को उदाहरण के तौर पर पेश किया गया. नेताओं का कहना है कि इसी तरह का मॉडल गोवा में भी लागू किया जा सकता है.

AAP-Arvind-Kejriwal-in-Goa (1)

2027 चुनावों की तैयारी शुरू

आम आदमी पार्टी अब गांव, वार्ड और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत कर रही है. स्थानीय नेताओं को आगे लाने और जनता के बीच लगातार पहुंच बनाने की योजना है. पार्टी का मानना है कि 2027 का चुनाव गोवा की राजनीति में बड़ा बदलाव ला सकता है.

यह भी पढ़ें- गोवा में 1 लाख परिवारों ने सेपुरा कैंपेन में किया हस्ताक्षर, बदहाल सड़कों को लेकर की शिकायतः केजरीवाल

arvind kejriwal aam aadmi party Goa News
Advertisment