दिल्ली में यमुना नदी के उफान से मंडराया खतरा, घर खाली करने को मजबूर हुए लोग!

Yamuna Water Level Delhi Floods : राष्ट्रीय राजधानी में एक बार फिर यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है. इसकी वजह से दिल्ली में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है.

Yamuna Water Level Delhi Floods : राष्ट्रीय राजधानी में एक बार फिर यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है. इसकी वजह से दिल्ली में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है.

author-image
Deepak Pandey
एडिट
New Update
Delhi Floods

दिल्ली में यमुना नदी के उफान से मंडराया खतरा( Photo Credit : File Photo)

Yamuna Water Level Delhi Floods : देश की राष्ट्रीय राजधानी में एक बार फिर यमुना नदी उफान पर है, जिससे पूरी दिल्ली में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है. यमुना नदी का जलस्तर फिर खतरे के निशान को पार कर गया है. यमुना का जलस्तर रविवार शाम 4 बजे 206.31 मीटर दर्ज किया गया है. यमुना में बढ़ते जलस्तर की वजह से अब दिल्लीवाली अपने घर छोड़ने को मजबूर हो गए हैं. (Yamuna Water Level Delhi Floods)

Advertisment

आपको बता दें कि देश के कई राज्यों में बारिश जमकर कहर बरपा रही है. राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में रविवार को भी बादल बरसे हैं. उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कई जिलों मूसलाधार बरसात के बाद हथिनीकुंड बैरान से पानी छोड़ा गया, जिससे यमुना नदी का जलस्तर और बढ़ गया है. इसे देखते हुए दिल्ली प्रशासन की ओर से निचले इलाकों में खाली करने का ऐलान किया जा रहा है. यमुना नदी के बढ़ते पानी को लेकर कई वीडियो भी सामने आए हैं, जिसे देखकर साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि दिल्ली में बाढ़ आ सकता है. (Yamuna Water Level Delhi Floods)

यह भी पढ़ें : Dhindhora Baje Re: रॉकी और रानी के नये गाने का टीजर रिलीज, रणवीर और आलिया ने बजाया ढिंढोरा

वहीं, महाराष्ट्र में बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही है. मुंबई में लगातार हो रही बरसात की वजह से वहां लोग परेशान हैं. भारी बारिश के बीच महाराष्ट्र के जलगांव में तापी नदी पर बने हतनूर बांध से भारी मात्रा में पानी छोड़ा गया. गुजरात में बारिश को लेकर आईएमडी वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार का कहना है कि वर्तमान में मानसून एक्टिव फेस में है, इसलिए इसके प्रभाव से गुजरात में पहले से ही अत्यधिक बारिश हो रही है जो अगले 24 घंटों तक जारी रहेगी. भारी बारिश का अर्थ है 20 सेमी से अधिक. इसके बाद अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश जारी रह सकती है. (Yamuna Water Level Delhi Floods)

yamuna water level Yamuna water danger mark Yamuna water level today Delhi Floods news Delhi Floods Today news
      
Advertisment