/newsnation/media/media_files/2026/02/02/mamta-banerjee-in-delhi-2026-02-02-18-13-51.jpg)
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नई दिल्ली में चुनाव आयोग के मुख्यालय पहुंचीं, जहां उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मुलाकात की. उनके साथ तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी और पार्टी के अन्य नेता भी मौजूद थे. इस दौरान निर्वाचन सदन के बाहर दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों की भारी तैनाती देखी गई। सड़कों पर बैरिकेडिंग भी की गई थी.
SIR को लेकर क्या बोलीं सीएम?
ममता बनर्जी बंगाल में चल रहे वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को लेकर लगातार सवाल उठा रही हैं. उनका आरोप है कि यह प्रक्रिया जल्दबाजी में और राजनीतिक मकसद से की जा रही है. मुलाकात के दौरान उनके साथ उन परिवारों के लोग भी थे, जो SIR से प्रभावित बताए जा रहे हैं.
#WATCH | Delhi: West Bengal CM Mamata Banerjee comes out of the Election Commission Office in Delhi.
— ANI (@ANI) February 2, 2026
She says, ".... If you had to do SIR, you should have left the election-bound states and done it with proper planning, but you didn't. You have a BJP government in Assam. You… pic.twitter.com/Xrw95HNjSa
सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि उनके साथ करीब 50 ऐसे लोग आए हैं, जिन्हें SIR प्रक्रिया में ‘मृत’ दिखाया गया था, जबकि वे जिंदा हैं. उन्होंने दावा किया कि इस पूरी प्रक्रिया के कारण कई परिवारों को मानसिक तनाव झेलना पड़ा और कुछ लोगों की मौत भी हुई.
#WATCH | Delhi: Outside the Election Commission Office in Delhi, West Bengal CM Mamata Banerjee says, "Will the Election Commission choose the government before the election... We are watching. You have the power of the BJP. We have the power of the people. So we boycotted the… pic.twitter.com/OW8m3RFHgG
— ANI (@ANI) February 2, 2026
ममता बनर्जी ने दिल्ली पुलिस पर उठाए सवाल
इससे पहले ममता बनर्जी की बंग भवन के बाहर सुरक्षाकर्मियों से बहस भी हुई थी. उन्होंने आरोप लगाया कि बंगाल से आए लोगों के साथ ठीक व्यवहार नहीं हो रहा और बेवजह भारी सुरक्षा लगाई गई है. हालांकि उन्होंने कहा कि वह पुलिस को नहीं, बल्कि ऊपरी स्तर के फैसलों को जिम्मेदार मानती हैं. ममता बनर्जी ने संकेत दिया कि वह इस मुद्दे पर अन्य विपक्षी दलों से भी बातचीत कर सकती हैं.
#WATCH | Delhi | Arriving at the Banga Bhawan, West Bengal CM Mamata Banerjee says, "Look at what the Delhi Police is doing. We will not criticise them because it is not their fault... A bus full of Delhi Police has been brought here... We have a meeting at the Election… pic.twitter.com/0zn2C0hgHJ
— ANI (@ANI) February 2, 2026
SC में होगी सुनवाई
ममता बनर्जी ने बताया कि इस मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट में भी याचिका दायर की गई है, जिसे सुनवाई के लिए स्वीकार कर लिया गया है. ममता ने कहा कि वे दिल्ली की मीडिया और देश के लोगों को बताना चाहती हैं कि बंगाल में SIR प्रक्रिया से जुड़े मामलों में लोगों को किस तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
यह भी पढ़ें- CM ममता ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ लिया एक्शन, ये है बवाल
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us