Weather Update Today: दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में तेज आंधी और बारिश, बढ़ेगा तापमान, मौसम विभाग का अलर्ट

Weather Update Today: उत्तर भारत में ठंड खत्म हो रही है. इस बीच IMD ने दिल्ली-यूपी समते कई राज्यों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है.

Weather Update Today: उत्तर भारत में ठंड खत्म हो रही है. इस बीच IMD ने दिल्ली-यूपी समते कई राज्यों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है.

author-image
Mohit Saxena
New Update
Weather Update

Weather Update Photograph: (Social Media)

उत्तर भारत में अब ठंड खत्म होने को है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने तापमान में बढ़ोतरी के संकेत दिए हैं. इस बीच दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब में आंधी बारिश का अलर्ट जारी किया है. 13 से 19 फरवरी के बीच कई राज्यों में मौसम करवट लेने वाला है.  

Advertisment

दिल्ली का मौसम

राजधानी दिल्ली के आसमान में आज यानि 12 फरवरी को मौसम करवट लेने वाला है. बादलों के कारण सुबह और शाम को हल्की ठंड महसूस हो सकती है. मौसम विभाग ने सुबह 10-15 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलने की संभावना बनी हुई है.  15 फरवरी के बाद से आंधी-बारिश की संभावना बनी हुई है. 

यूपी के कई जिलों में मध्यम से घना कोहरा

उत्तर प्रदेश में ठंड भले ही कम हो चुकी है. मगर घने कोहरे का असर जारी रहेगा. 12 फरवरी को उत्तर प्रदेश के 27 जिलों में मध्यम से घना कोहरा होने की चेतावनी जारी की है. कोहरे के कारण रेल और सड़क यातायात पर असर हो रहा है. कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं. IMD के अनुसार, मेरठ, गाजियाबाद, अलीगढ़, आगरा, अमेठी, बाराबंकी, मैनपुरी, बहराइच, बुलंदशहर, चंदौली, चित्रकूट, अयोध्या, प्रयागराज जैसे जिलों कोहरे का असर दिखेगा. 

उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा 

मौसम विभाग की मानें तो उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क और साफ रहने के आसार बने हुए हैं. बारिश की संभावना न के बराबर है. वहीं सुबह के वक्त हल्का और मध्यम कोहरा छाया रहेगा. दिन चढ़ते ही धूप निकलेगी. मौसम खुलेगा. लखनऊ में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 12 डिग्री ​सेल्सियस रहने का अनुमान है. 

राजधानी लखनऊ में आज दिनभर अच्छी धूप खिलने की संभावना है. यहां पर न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है. इस दौरान AQI करीब 176 तक रह सकता है. इस दौरान मास्क पहनकर बाहर निकलने की सलाह दी गई है. 

ये भी पढ़ें:Bangladesh Elections 2026: BNP या जमात, किसका पलड़ा भारी? आज मतदान के बाद तय होगी उम्मीदवारों की किस्मत

Weather Update
Advertisment