होली पर दिल्ली में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, 15 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी किए जाएंगे तैनात; नशे में ड्राइविंग और स्टंट पर सख्ती

होली के मौके पर राजधानी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. 15 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे. नशे में ड्राइविंग, स्टंट और हुड़दंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी, ताकि त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जा सके.

होली के मौके पर राजधानी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. 15 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे. नशे में ड्राइविंग, स्टंट और हुड़दंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी, ताकि त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जा सके.

author-image
Deepak Kumar
New Update
delhi police

होली के त्योहार को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाने के लिए दिल्ली पुलिस ने इस बार व्यापक इंतजाम किए हैं. होली के दिन यानी बुधवार (4 मार्च) को राजधानी भर में 15,000 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे. अधिकारियों का कहना है कि रंगों के इस पर्व पर किसी भी तरह की अव्यवस्था या उपद्रव को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और हर हाल में कानून व्यवस्था बनाए रखी जाएगी.

Advertisment

दिल्ली पुलिस ने दी ये जानकारी

पुलिस के अनुसार, संवेदनशील इलाकों, बड़े बाजारों, प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाली रिहायशी कॉलोनियों में अतिरिक्त बल तैनात रहेगा. जिला पुलिस, ट्रैफिक पुलिस और पीसीआर यूनिट की टीमें लगातार गश्त करेंगी. इसके अलावा, सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे, ताकि शरारती तत्वों और उपद्रवियों पर नजर रखी जा सके. ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों के जरिए भी कई जगह निगरानी की जाएगी.

नशे में ड्राइविंग करने पर होगी सख्त कार्रवाई

दरअसल, होली के दिन शराब पीकर वाहन चलाने की घटनाएं बढ़ जाती हैं. इसे ध्यान में रखते हुए विशेष जांच अभियान चलाया जाएगा. मुख्य सड़कों और हाईवे पर नाके लगाए जाएंगे. ट्रैफिक पुलिस की टीमें ब्रेथ एनालाइजर और स्पीड गन के साथ मौजूद रहेंगी. नशे में गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ तुरंत चालान और कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

स्टंटबाजों पर नकेल

बाइक पर स्टंट करने, तेज रफ्तार में वाहन चलाने और दोपहिया पर तीन सवारी बैठाने वालों पर भी सख्ती होगी. हर साल होली पर ऐसे मामलों से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए इस बार किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

पुलिस ने लोगों से की ये अपील

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे जबरदस्ती किसी पर रंग न डालें, ट्रैफिक नियमों का पालन करें और सार्वजनिक स्थानों पर शांति बनाए रखें. अधिकारियों का कहना है कि पीसीआर कॉल पर तुरंत प्रतिक्रिया देने की व्यवस्था की गई है, ताकि हर नागरिक सुरक्षित और खुशी के साथ होली मना सके.

यह भी पढ़ें- दिल्ली-यूपी वालों की होली हुई रंगीन, दोनों सरकारें दे रही फ्री गैस सिलेंडर; जानें कौन उठा सकता है फायदा

Holi 2026 delhi-police Delhi NCR
Advertisment