सूरजकुंड मेले में झूला टूटने से मची अफरातफरी, हादसे में इंस्पेक्टर की मौत; 12 लोग घायल

Surajkund Mela: सूरजकुंड मेले में शनिवार को गेट गिरने और झूला टूटने से दो अलग-अलग हादसे हुए. कई लोग घायल हुए, जिन्हें अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया.

Surajkund Mela: सूरजकुंड मेले में शनिवार को गेट गिरने और झूला टूटने से दो अलग-अलग हादसे हुए. कई लोग घायल हुए, जिन्हें अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया.

author-image
Yashodhan Sharma
New Update
Surajkund mela accident

Surajkund mela accident

Surajkund Mela: दिल्ली से सटे हरियाणा के फरीदाबाद में चल रहे विश्वप्रसिद्ध सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले में शनिवार को भयानक हादसा हो गया. यहां एक 'सुनामी झूला' टूट जाने से अफरातफरी मच गई. रिपोर्ट के अनुसार 12 लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है. इतना ही नहीं झूले के अंदर फंसे लोगों को बचाते समय एक इंस्पेक्टर भी घायल हो गए. इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. हालांकि, मेला प्रबंधन, स्थानीय लोगों और पुलिस की त्वरित कार्रवाई से स्थिति पर जल्दी काबू पा लिया गया. विक्रेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया गया है. एक समिति का गठन किया गया है. यह इस बात की रिपोर्ट देगी कि यह सब अचानक क्यों हुआ. इसके लिए जिम्मेदार सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा.

Advertisment

मेले में हुए दो हादसे

पहली घटना शनिवार शाम करीब पांच बजे की है. बताया जा रहा है कि मेला परिसर के गेट नंबर दो में तकनीकी खराबी आ गई थी और वह हिल रहा था. इसको ठीक करने के लिए मेला प्रबंधन के कर्मचारी मौके पर मौजूद थे. सुरक्षा के लिहाज से लोगों को उस तरफ जाने से रोका गया था. इसी दौरान अचानक तेज हवा का झोंका आया और गेट का एक पल्ला गिर गया.

ये है घायलों की पहचान

इस हादसे में सेक्टर-28 निवासी सुमित मल्होत्रा घायल हो गए. उन्हें तुरंत बादशाह खान नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई. इस घटना में एक बच्चे को भी हल्की चोट आई, जिसका मौके पर ही इलाज कर दिया गया.

हादसे में इंस्पेक्टर की मौत

मेले में लगे 'सुनामी झूले' के टूटने के समय उसमें 26 लोग सवार थे. शुरुआती जानकारी के अनुसार ऊपर जाते ही झूला अटक गया, जिसके बाद कुछ लोगों को नीचे उतारना शुरू किया गया. इसके बाद झूला तेज चलने लगा, तभी अचानक झूला गिर गया. मेले में मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों को संभाला. इस दौरान लोगों को बचाते हुए एक पुलिस इंस्पेक्टर भी घायल हो गए, जिसके बाद एंबुलेंस बुलाकर सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. इलाज के दौरान इंस्पेक्टर ने दम तोड़ दिया.

सभी घायलों को भेजा अस्पताल 

मेला प्रबंधन ने तुरंत एम्बुलेंस बुलवाई और सभी घायलों को अस्पताल भेजा गया. मौके पर पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई, ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके. साथ ही, माइक के जरिए लोगों से शांति बनाए रखने और घटनास्थल से दूरी बनाए रखने की अपील की गई.

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

इन दो हादसों के बाद मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं. इतने बड़े और प्रतिष्ठित आयोजन में झूले और गेट जैसी बुनियादी संरचनाओं की नियमित जांच क्यों नहीं हुई, यह अब चर्चा का विषय बन गया है. लोगों का कहना है कि भविष्य में ऐसे हादसों से बचने के लिए सुरक्षा इंतजामों को और मजबूत करने की जरूरत है.

यह भी पढ़ें: Himachal Pradesh: अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल पर हिमस्खलन, बड़ा हादसा टला; लगातार बर्फबारी के बीच प्रशासन ने लोगों से की सावधानी बरतने की अपील

Faridabad Surajkund Mela
Advertisment