/newsnation/media/media_files/2026/02/11/peeragarhi-triple-murder-case-2026-02-11-15-10-12.jpg)
Peeragarhi Triple Murder: दिल्ली के पीरागढ़ी इलाके में मिली तीन लाश मामे में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. दरअसल दिल्ली पुलिस ने तांत्रिक कमरुद्दीन को अरेस्ट कर लिया है. पुलिस ने इस मामले में सुनियोजित साजिश का भी पर्दाफाश किया है. पुलिस के मुताबिक तांत्रिक ने आर्थिक लाभ के लिए लड्डू में जहर मिलाकर दिया था.
पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने आर्थिक लाभ के लालच में एक सुनियोजित साजिश के तहत दो पुरुषों और एक महिला की हत्या की. बता दें कि यह मामला तब सामने आया जब 8 फरवरी को पुलिस को एक पीसीआर कॉल मिली कि एक कार में तीन शव पड़े हैं.
जहर मिले लड्डुओं से रची साजिश
जांच में सामने आया कि आरोपी कमरुद्दीन भोले-भाले लोगों को तांत्रिक अनुष्ठानों के जरिए “धनवर्षा” कराने का झांसा देता था. वह दावा करता था कि वह पैसे दोगुने कर सकता है और चमत्कार दिखाकर लोगों की आर्थिक समस्याएं दूर कर सकता है. पुलिस के अनुसार, वह पहले पीड़ितों का विश्वास जीतता, फिर उन्हें मानसिक रूप से प्रभावित करता था. वारदात के दिन आरोपी ने कथित तौर पर लड्डुओं में जहर मिलाकर पीड़ितों को खिलाया और मौका पाकर फरार हो गया. इसके बाद उनकी नकदी और कीमती सामान लेकर भाग निकला.
ऐसे मिला पुलिस को सुराग
मामले की जांच के दौरान पुलिस को लोनी क्षेत्र में सक्रिय एक तथाकथित बाबा के बारे में अहम जानकारी मिली. पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कमरुद्दीन तक पहुंच बनाई गई. जांच में यह भी सामने आया कि मृतकों के पास करीब दो लाख रुपये नकद थे, जिन्हें वे “चमत्कार” के जरिए दोगुना कराने के लिए लेकर आए थे. पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृतक महिला कुछ महीनों पहले भी अपने पति की बीमारी के इलाज और आर्थिक समस्या के समाधान के लिए आरोपी के संपर्क में आई थी.
आदतन अपराधी निकला आरोपी
पुलिस जांच में पता चला कि कमरुद्दीन का आपराधिक इतिहास पुराना है. वर्ष 2014 में उसके खिलाफ पहला मामला दर्ज हुआ था. उस पर पहले भी इसी तरह के गंभीर आरोप लगे, लेकिन पर्याप्त सबूत न होने के कारण वह बच निकलता था. इस बार पुलिस ने पुख्ता साक्ष्यों के आधार पर उसे गिरफ्तार किया है.
अंधविश्वास बना जानलेवा
यह घटना एक बार फिर अंधविश्वास और झूठे तांत्रिक दावों के खतरों को उजागर करती है. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऐसे झांसे में न आएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना दें. फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले में आगे की जांच की जा रही है.
यह भी पढ़ें - पीरागढ़ी ट्रिपल डेथ केस में कार में मौजूद था चौथा शख्स, पुलिस को मिले ये सबूत
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us