पीरागढ़ी ट्रिपल डेथ केस में कार में मौजूद था चौथा शख्स, पुलिस को मिले ये सबूत

Delhi Peeragarhi car bodies:  दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के अनुसार फॉरेंसिक टीम ने कार से कुछ सबूत इकट्ठा किए हैं जैसे कि खाली बोतलें और दवाइयां. पुलिस की एक टीम अब मृतकों के फोन रिकॉर्ड्स और बैंक डिटेल्स भी खंगाल रही है.

Delhi Peeragarhi car bodies:  दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के अनुसार फॉरेंसिक टीम ने कार से कुछ सबूत इकट्ठा किए हैं जैसे कि खाली बोतलें और दवाइयां. पुलिस की एक टीम अब मृतकों के फोन रिकॉर्ड्स और बैंक डिटेल्स भी खंगाल रही है.

author-image
Amit Kasana
New Update
Delhi Peeragarhi car bodies, baba investigation, triple death mystery, Delhi police probe, suicide pact suspected, occult link Delhi, Peeragarhi flyover incident

प्रतिकात्मक फोटो

Delhi Peeragarhi car bodies: दिल्ली के पीरागढ़ी फ्लाईओवर के पास कार में तीन लोगों के शव मिलने के मामले ने अब नया खुलासा हुआ है.पुलिस की जांच में पता चला है कि मरने वालों के अलावा कार में और व्यक्ति था. बताया जा रहा है कि इस चौथे शख्स का नाम 'बाबा' है।

Advertisment

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक जांच में चौथे शख्स का पता चला है उसे सीसीटीवी फुटेज में मृतकों के साथ देखा गया था. बताया जा रहा है कि पहचान होने के बाद अब पुलिस इस संदिग्ध शख्स से पूछताछ कर रही है. प्राथमिक जांच में अभी तीनों मरने वालों की मौत की वजह जहर खाने से जुड़ी लग रही है.

इलाके में खौफ, पुलिस की जांच जारी

फिलहाल इस घटना ने इलाके में सनसनी फैली हुई है. लोग अब इस बात पर चर्चा कर रहे हैं कि क्या यह आत्महत्या थी या फिर कोई साजिश.ब ता दें 8 फरवरी को दोपहर किसी राहगीर ने पीरागढ़ी फ्लाईओवर की सर्विस लेन पर खड़ी एक टवेरा कार में तीन लोग बेसुध पड़े देखे. उसने पुलिस को इसकी सूचना दी, सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कार को खोलकर देखा तो अंदर 76 साल के रंधीर सिंह, 47 साल के शिव नरेश सिंह और 40 साल की लक्ष्मी देवी के शव पड़े थे.

कौन है मरने वाली महिला लक्ष्मी, क्या किसी प्रॉपर्टी को लेकर है विवाद?

जानकारी के अनुसार कार से जहरीली गंध आ रही थी जिससे लग था कि तीनों ने कोई  जहरीला पदार्थ खाया होगा. रंधीर और शिव नरेश दोनों प्रॉपर्टी डीलर थे और एक-दूसरे को जानते थे जबकि लक्ष्मी का परिवार अभी तक सामने नहीं आया है. पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है जहां प्रारंभिक रिपोर्ट में तीनों के जहर खाने की पुष्टि हुई है.

क्या इस केस में कोई तांत्रिक कनेक्शन है या फिर कोई पुरानी रंजिश? 

पुलिस की जांच में अब बड़ा खुलासा हुआ है.घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों से पता चला कि मौत से कुछ देर पहले कार में एक चौथा व्यक्ति भी था जो 'बाबा' के रूप में जाना जाता है. सूत्रों के मुताबिक यह बाबा मृतकों के साथ कुछ समय तक कार में बैठा रहा और फिर चला गया. पुलिस ने इस बाबा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर रही है. अब पुलिस के सामने ये सवाल है कि क्या इस केस में कोई तांत्रिक कनेक्शन है या फिर कोई पुरानी रंजिश? 

पुलिस तीनों मरने वालों के खंगाल रही फोन रिकॉर्ड और बैंक अकाउंट 

दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के अनुसार फॉरेंसिक टीम ने कार से कुछ सबूत इकट्ठा किए हैं जैसे कि खाली बोतलें और दवाइयां. पुलिस की एक टीम अब मृतकों के फोन रिकॉर्ड्स और बैंक डिटेल्स भी खंगाल रही है ताकि कोई आर्थिक या व्यक्तिगत मकसद सामने आए.पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि क्या तीनों ने कोई जहर मिलाकर खाया या उन्हें जबरन दिया गया. अभी तक की पुलिस जांच में सामने आया है कि रंधीर और शिव नरेश कुछ समय से तनाव में थे और उनका किसी से प्रॉपर्टी विवाद भी चल रहा था.

ये भी पढ़ें: देश की राजधानी दिल्ली बनी ‘Crime Capital’, 24 घंटे में वारदातों की बौछार

Delhi News
Advertisment