देश की राजधानी दिल्ली बनी ‘Crime Capital’, 24 घंटे में वारदातों की बौछार

देश की राजधानी दिल्ली में अपराध लगातार बढ़ रहा है. कानून व्यवस्था और पुलिस प्रशासन पर सवाल खड़े हो रहे हैं. पिछले 24 घंटे में कई अपराध हुए हैं.

देश की राजधानी दिल्ली में अपराध लगातार बढ़ रहा है. कानून व्यवस्था और पुलिस प्रशासन पर सवाल खड़े हो रहे हैं. पिछले 24 घंटे में कई अपराध हुए हैं.

author-image
Vishal Pandey
New Update
Police File 111

File Photo: (ANI)

देश की राजधानी दिल्ली में लगातार अपराध बढ़ते हुए नज़र आ रहे हैं जिसके बाद सीधे क़ानून व्यवस्था और पुलिस प्रशासन पर सवाल खड़े हो रहे हैं, राजधानी दिल्ली में बीते 24 घंटों के भीतर लूट और हत्या की कई सनसनीखेज वारदातें सामने आई हैं. अलग-अलग इलाकों में हुई इन घटनाओं ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

Advertisment

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के शास्त्री पार्क फ्लाईओवर पर 80 लाख की लूट

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के शास्त्री पार्क फ्लाईओवर पर बदमाशों ने गन पॉइंट पर मनी ट्रांसफर कंपनी के कर्मचारियों से करीब 80 लाख रुपये लूट लिए. विरोध करने पर बदमाशों ने गोली चला दी, जिससे एक कर्मचारी के हाथ में गोली लगी और वह घायल हो गया. आरोपी वारदात के बाद फरार हो गए. हालाँकि सूत्रों की मानें तो आरोपी मोटरसाइकिल पर आए थे और उनको पहले से ही पूरी जानकारी थी कि मनी ट्रांसफर कंपनी के कर्मचारी कौन से रूप से आते और जाते हैं जिसके बाद उन्हें गनपॉइंट पर इस लूट की वारदात को अंजाम दिया आस पास के CCTV कैमरे के फ़ुटेज को दिल्ली पुलिस खंगालना शुरू कर चुकी है लेकिन दिन दहाड़े फ़िल्मी अंदाज़ में इस लुक ने पुलिस पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है.

आउटर दिल्ली के बावाना में व्यापारी की गोली मारकर हत्या

आउटर दिल्ली में सनसनीखेज़ वारदात सामने आयी है जहाँ फ़िल्मी अंदाज़ में एक प्लास्टिक व्यापारी को बदमाशों ने दौड़ा-दौड़ा कर कई गोलियां मारीं. व्यापारी जान बचाने के लिए भागा, लेकिन हमलावरों ने पीछा कर उसे गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई. आशंका जताई जा रही है कि लूट के बाद हत्या की गई है. तीन से चार बदमाश बाइक पर सवार होकर आए थे. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है. घटना दोपहर करीब एक बजे की बताई जा रही है. पुलिस को श़क है कि इस घटना के पीछे का मक़सद लूट या आपसी रंजिश हो सकती है इसलिए पुलिस हर एंगल से इस घटना की जाँच कर रही है .

दिल्ली के गोकलपुरी में पत्नी के दोस्त की हत्या

राजधानी दिल्ली के गोकलपुरी इलाके में एक व्यक्ति ने डंडे से हमला कर अपनी पत्नी के दोस्त की हत्या कर दी. मृतक की पहचान रवि के रूप में हुई है. वारदात के बाद आरोपी पति गौरी फरार है. पत्नी रीता की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है. बताया जा रहा है कि महिला और उसका दोस्त जीटीबी अस्पताल के पास पराठा बेचने का काम करते थे. सूत्रों की मानें तो इस घटना के बीच आपसी रंजिश हो सकती है लेकिन मामले को पुलिस हर एंगल से जाँच कर रही है.

राजधानी दिल्ली के त्रिलोकपुरी में चाकू मारकर हत्या

त्रिलोकपुरी से एक सनसनीख़ेज़ वारदात सामने आयी जहाँ पूर्वी दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके में वीर सिंह नाम के व्यक्ति की दुकान के सामने चाकू मारकर हत्या कर दी गई. घटना सोमवार सुबह की है जहाँ दिन दहाड़े इस मौत की घटना को अंजाम दिया गया और आरोपी मौके से फरार हो गया. पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है.

देश की राजधानी दिल्ली में एक के बाद एक हो रही इन वारदातों ने लोगों में डर का माहौल बना दिया है. लगातार बढ़ते अपराध से पुलिस की कार्यप्रणाली और कानून-व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं. पुलिस का कहना है कि सभी मामलों में तेजी से जांच की जा रही है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा. लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि देश की राजधानी जहाँ प्रधानमंत्री से लेकर तमाम बड़े नेता अभिनेता रहते हैं और राजधानी में जब अपराध इस तरह बढ़ता हुआ नज़र आएगा तो प्रशासन पर सवाल उठेगा ही.

Advertisment