/newsnation/media/media_files/2026/02/01/noida-viral-video-2026-02-01-22-29-07.jpg)
Noida Viral Video Photograph: (Greater Noida West X post)
Noida News: नोएडा के पर्थला पुल पर महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और अश्लील इशारे करने का मामला सामने आया है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कार में सवार दो युवक महिलाओं की कार का पीछा कर रहे हैं और उन पर आपत्तिजनक इशारे कर रहे हैं.
महिलाओं की सुरक्षा पर हो रहे सवाल खड़े
वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि महिलाएं काफी डरी हुई थीं और सुरक्षा के डर से अपनी कार से बाहर नहीं निकलीं. इस दौरान उन्हें असहज और असुरक्षित महसूस हो रहा था. वीडियो सामने आने के बाद इस घटना को लेकर लोगों में गुस्सा है और महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं.
नोएडा: कार सवार युवकों ने पर्थला पुल से गुजरते समय महिलाओं पर अश्लील इशारे किए और काफी देर तक गाड़ी से पीछा करते रहे। 🚨
— Greater Noida West (@GreaterNoidaW) February 1, 2026
नोएडा पुलिस ने दोनों युवकों को किया गिरफ्तार। pic.twitter.com/IOaDfUL5VV
मामले का संज्ञान लिया
घटना की जानकारी मिलते ही थाना फेज-3 पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और वायरल वीडियो की जांच शुरू की. वीडियो के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.
गिरफ्तार आरोपियों की ये है पहचान
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में अमित कुमार शामिल है, जो आजमगढ़ का रहने वाला है और फिलहाल नोएडा के सेक्टर-135 स्थित जेवीएस सोसायटी में रह रहा था. दूसरा आरोपी अभिषेक है, जो मैनपुरी जिले का निवासी है और वह भी वर्तमान में इसी सोसायटी में रह रहा था.
कार भी की जब्त
पुलिस ने आरोपियों की कार एमजी हेक्टर (नंबर UP 75 AH 3565) को भी जब्त कर लिया है. दोनों आरोपी फिलहाल पुलिस हिरासत में हैं और उनसे पूछताछ की जा रही है. पुलिस का कहना है कि वीडियो को सबूत के तौर पर केस में शामिल किया गया है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
पुलिस ने महिलाओं से की ये अपील
पुलिस ने महिलाओं से अपील की है कि इस तरह की किसी भी घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके. इस घटना ने एक बार फिर नोएडा में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है और यह सवाल खड़ा कर दिया है कि सार्वजनिक स्थानों पर निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कैसे किया जाए.
यह भी पढ़ें: पहले किया पीछा...फिर ठोकी गाड़ी, सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर नीतू बिष्ट के साथ ग्रेटर-नोएडा एक्सप्रेसवे पर खुलेआम छेड़खानी
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us