Noida: वैलेंटाइन डे के दिन प्रेमी ने गोली मारकर प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, फिर खुद भी दी जान; कार में मिले दोनों के शव

Noida: नोएडा में वैलेंटाइन डे के दिन एक प्रेम कहानी का बेहद दर्दनाक अंत हो गया. प्रेमी ने पहले अपनी प्रेमिका को गोली मारी और उसके बाद खुद भी गोली मारकर जान दे दी. दोनों के शव सेक्टर 39 थाना क्षेत्र से एक कार से बरामद किए गए हैं.

Noida: नोएडा में वैलेंटाइन डे के दिन एक प्रेम कहानी का बेहद दर्दनाक अंत हो गया. प्रेमी ने पहले अपनी प्रेमिका को गोली मारी और उसके बाद खुद भी गोली मारकर जान दे दी. दोनों के शव सेक्टर 39 थाना क्षेत्र से एक कार से बरामद किए गए हैं.

author-image
Suhel Khan
New Update
Noida Lover Suicide

नोएडा में वैलेंटाइन डे पर प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत Photograph: (ANI)

Noida News: दिल्ली से सटे नोएडा में वैलेंटाइडे के दिन एक प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत हो गया. जहां एक युवक ने अपने अपनी प्रेमिका की गोली मारकर हत्या की और उसके बाद खुद भी गोली मारकर जान दे दी. दोनों के शव एक कार के अंदर से बरामद किए गए हैं. जानकारी के मुताबिक, नोएडा के सेक्टर-39 थाना क्षेत्र के सेक्टर-107 में दादरी रोड के पास सर्विस रोड पर शनिवार दोपहर एक कार में युवक-युवती के शव बरामद किए. दोनों शव गोली लगे हुए थे. ऐसा माना जा रहा है  कि प्रेम-प्रसंग में युवक-युवती ने गोली मारकर खुदकुशी कर ली.

Advertisment

पहले युवती को मारी गोली, फिर खुद भी दी जान

ऐसा माना जा रहा है कि युवक ने पहले युवती को गोली मारी. उसके बाद खुद भी गोली मारक जान दे दी. क्योंकि पुलिस ने कार से एक कारतूस और पिस्टल बरामद की गई. पिस्टल युवक के हाथ में लगी हुई थी. जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि युवक ने पहले युवती को गोली मारी होगी और उसके बाद खुद को मार मारकर खुदकुशी की होगी.

दोनों शवों की हुई पहचान

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. युवक और युवती की पहचान कर ली गई है. दोनों के पास से मिली आईडी से पता चला है कि युवक दिल्ली के त्रिलोकपुरी का रहने वाला था. उसका नाम सुमित था. जबकि युवती का नाम रेखा था जो नोएडा सेक्टर- 101 थाना क्षेत्र के सलारपुर की रहने वाली थी. पुलिस ने दोनों के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है. बताया जा रहा है कि दोनों कल (शुक्रवार) की शाम से घर से गायब थे.

राहगीरों ने दी पुलिस को सूचना

पुलिस की मानें तो शनिवार दोपहर करीब एक बजे राहगीरों ने अल्ट्रोज मॉडल की सफेद कार में दो लोगों को लहूलुहान हालत में देखा. उसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. कार अंदर से लॉक थी. पुलिस ने शीशा तोड़कर दोनों के शवों को बाहर निकाला.  फिलहाल फोरेंसिक टीम साक्ष्य जुटा रही है.

ये भी पढ़ें: Noida Engineer Death: युवराज की मौत के बाद जागा नोएडा प्रशासन, सेक्टर 150 में अब तेजी से हो रहा विकास

Noida
Advertisment