नोएडा को मिला तोहफा! सेक्टर-142 से बॉटनिकल गार्डन तक दौड़ेगी मेट्रो, PM मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट का फैसला

Noida News: सेक्टर-142 से बॉटनिकल गार्डन तक 11.56 किमी मेट्रो एक्सटेंशन को केंद्र की मंजूरी, नोएडा की कनेक्टिविटी और ट्रैफिक में होगा बड़ा सुधार.

Noida News: सेक्टर-142 से बॉटनिकल गार्डन तक 11.56 किमी मेट्रो एक्सटेंशन को केंद्र की मंजूरी, नोएडा की कनेक्टिविटी और ट्रैफिक में होगा बड़ा सुधार.

author-image
Yashodhan Sharma
New Update
metro

सांकेतिक तस्वीर Photograph: (File Photo)

Noida News: नोएडा और ग्रेटर नोएडा के लोगों का लंबा इंतजार अब खत्म होने जा रहा है. केंद्र सरकार ने सेक्टर-142 से बॉटनिकल गार्डन तक मेट्रो एक्सटेंशन कॉरिडोर को मंजूरी दे दी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इस अहम परियोजना पर मुहर लगी. माना जा रहा है कि यह फैसला शहर की कनेक्टिविटी और इंफ्रास्ट्रक्चर को नई रफ्तार देगा.

Advertisment

8 नए मेट्रो स्टेशन का होगा निर्माण

करीब 11.56 किलोमीटर लंबा यह कॉरिडोर पूरी तरह एलिवेटेड होगा. इस रूट पर 8 नए मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे. फरवरी 2026 के अनुमान के मुताबिक, इस परियोजना की लागत लगभग 2,254 करोड़ रुपये होगी. इस विस्तार के बाद नोएडा और ग्रेटर नोएडा का कुल मेट्रो नेटवर्क बढ़कर 61.62 किलोमीटर हो जाएगा.

क्या है इस परियोजना की खासियत

इस परियोजना की सबसे बड़ी खासियत यह है कि एक्वा लाइन को बॉटनिकल गार्डन स्टेशन से जोड़ा जाएगा. बॉटनिकल गार्डन पहले से ही दिल्ली मेट्रो की ब्लू और मैजेंटा लाइन का बड़ा इंटरचेंज स्टेशन है. नई कनेक्टिविटी से नोएडा एक्सप्रेसवे के किनारे बसे सेक्टरों के लोग बिना लाइन बदले सीधे दिल्ली के कई इलाकों तक पहुंच सकेंगे.

इन सेक्टर्स को होगा सीधा फायदा

इस मेट्रो रूट से शहर के बड़े आईटी हब और व्यावसायिक केंद्रों को सीधा फायदा मिलेगा. सेक्टर-145, 157, 132 और 135 जैसे क्षेत्रों में मौजूद कंपनियों के कर्मचारियों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी. एडवांट बिजनेस पार्क, स्काईमार्क वन मॉल और मॉल ऑफ नोएडा जैसे कमर्शियल सेंटर भी मेट्रो से जुड़ जाएंगे. इसके अलावा एमिटी यूनिवर्सिटी और मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल तक पहुंचना भी आसान होगा.

नोएडा एक्सप्रेसवे पर बढ़ते ट्रैफिक को देखते हुए यह परियोजना काफी अहम मानी जा रही है. मेट्रो सेवा शुरू होने से सड़कों पर निजी वाहनों की संख्या घटेगी, जिससे जाम की समस्या कम होगी. यात्रा समय बचेगा और प्रदूषण में भी कमी आएगी.

क्या कहते हैं विशेषज्ञ

विशेषज्ञों का मानना है कि नए स्टेशनों के आसपास रियल एस्टेट और स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा. रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और शहर का आर्थिक विकास तेज होगा. कुल मिलाकर, यह मेट्रो एक्सटेंशन नोएडा और ग्रेटर नोएडा के लिए एक बड़ी सौगात साबित होने जा रहा है.

Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो की सबसे लंबी लाइन होगी मैजेंटा, सबसे अधिक अंडरग्राउंड और इंटरचेंज होंगे

delhi
Advertisment