Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो की सबसे लंबी लाइन होगी मैजेंटा, सबसे अधिक अंडरग्राउंड और इंटरचेंज होंगे

Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो की मेजेंटा लाइन दिल्ली की सबसे लंबी मेट्रो लाइन बनने वाली है. इसमें सबसे अधिक अंडरग्राउंड स्टेशन और इंटरचेंज होंगे.

Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो की मेजेंटा लाइन दिल्ली की सबसे लंबी मेट्रो लाइन बनने वाली है. इसमें सबसे अधिक अंडरग्राउंड स्टेशन और इंटरचेंज होंगे.

author-image
Jalaj Kumar Mishra
New Update
Delhi Metro

Delhi Metro

Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो दिल्ली-एनसीआर की लाइफलाइन बन गई है. मेट्रो की मैजेंटा लाइन आने वाले वक्त में दिल्ली की सबसे लंबी मेट्रो लाइन बनने वाली है. ये लाइन सबसे ज्यादा अंडरग्राउंड स्टेशन और सबसे ज्यादा इंटरचेंज वाली बन होगी. दिल्ली और एनसीआर के अलग-अलग इलाकों में इससे यात्रा और आसान हो जाएगी. दो फेज में इस लाइन का विस्तार हो रहा है. जैसे फेज-4 और फेज-5 (ए) के तहत लाइन का विस्तार किया जा रहा है. एक्सटेंशन के बाद मेजेंटा लाइन बॉटेनिकल गार्डन से इंद्रलोक तक चलेगी, जिसकी कुल लंबाई करीब 89 किलोमीटर हो जाएगी. 

Advertisment

21 इंटरचेंज स्टेशन होंगे 

परियोजना पूरी होने के बाद इस लाइन पर कुल 21 इंटरचेंज स्टेशन होंगे. वर्तमान में इस लाइन पर चार इंटरचेंज हैं, जिसमें कालकाजी मंदिर, बॉटेनिकल गार्डन, जनकपुर पश्चिम और हौजखास शामिल हैं. विस्तार के बाद 17 और इंटरचेंज इस लाइन पर डेवलप किए जाएंगे, जिसमें सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, नई दिल्ली, आजादपुर, नई दिल्ली और इंद्रलोक ट्रिपल इंटरचेंज स्टेशन आदि शामिल होंगे.

40 स्टेशन अंडरग्राउंड होंगे 

पूरी मैजेंटा लाइन पर कुल 65 स्टेशन होंगे, जिसमें 40 से अधिक स्टेशन भूमिगत होंगे. इस लाइन के शुरू होने से यात्रा का समय कम हो जाएगा. ट्रैफिक का दबाव घटेगा. सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था और मजबूत होगी. मैजेंटा लाइन इंजीनियरिंग की उपलब्धियों के लिए जानी जाती है, जिसमें हैदरपुर बादली मोड़ स्टेशन दिल्ली मैट्रो का सबसे ऊंचा एलिवेटेड स्टेशन है. वहीं हौजखास मेट्रो स्टेशन सबसे गहरा भूमिगत मेट्रो स्टेशन होगा. 

Delhi Metro
Advertisment