Noida Engineer Death: बर्खास्त होने के बाद भी JE Naveen Kumar कर रहा ड्यूटी

Noida Engineer Death: नोएडा प्राधिकरण में बर्खास्त जेई नवीन कुमार का वीडियो वायरल, सेक्टर-71 में बुलडोजर कार्रवाई करते दिखे. कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल.

Noida Engineer Death: नोएडा प्राधिकरण में बर्खास्त जेई नवीन कुमार का वीडियो वायरल, सेक्टर-71 में बुलडोजर कार्रवाई करते दिखे. कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल.

author-image
Yashodhan Sharma
New Update
Noida Engineer Death

Noida Engineer Death Photograph: (NN)

Noida Engineer Death: नोएडा प्राधिकरण की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में है. इंजीनियर युवराज की मौत के मामले में लापरवाही के आरोप में जेई नवीन कुमार की सेवा समाप्त कर दी गई थी. इस मामले में प्रदेश सरकार ने सख्ती दिखाई थी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दोषियों पर कार्रवाई के आदेश दिए थे और जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया था. उस समय प्राधिकरण के तत्कालीन सीईओ को भी लखनऊ अटैच कर दिया गया था. लेकिन अब एक नया वीडियो सामने आया है, जिसने पूरे मामले को फिर से गरमा दिया है.

Advertisment

13 फरवरी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बर्खास्त किए गए जेई नवीन कुमार सेक्टर-71 में अवैध निर्माण के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई का नेतृत्व करते दिखाई दे रहे हैं. बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई वर्क सर्किल-5 में की गई थी.

आखिर कैसे पावर में दिख रहे नवीन कुमार

सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब नवीन कुमार की सेवा 18 जनवरी को समाप्त कर दी गई थी, तो वे दोबारा किस अधिकार से कार्रवाई करते दिख रहे हैं? सूत्रों के अनुसार, वह ट्रैफिक सेल में जीएम एसपी सिंह और सीनियर मैनेजर विश्वास त्यागी को रिपोर्ट करते थे. आरोप है कि इनकी सरपरस्ती में ही वह अब भी काम कर रहे हैं.

नहीं मिला कोई स्पष्ट जवाब

नोएडा प्राधिकरण की ओर से अभी तक इस पर कोई स्पष्ट जवाब नहीं आया है. कुछ अधिकारियों का कहना है कि वे घूमते हुए मौके पर पहुंच गए होंगे, लेकिन जिस तरह से वे बुलडोजर कार्रवाई को लीड करते दिख रहे हैं, उससे यह दलील कमजोर लगती है.

प्राधिकरण की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल

युवराज की मौत को अभी एक महीना भी पूरा नहीं हुआ है और एसआईटी की जांच भी पूरी नहीं हुई है. ऐसे में बर्खास्त अधिकारी का फिर से ड्यूटी करते दिखना प्राधिकरण की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करता है. अब सभी की नजर इस बात पर है कि शासन और प्राधिकरण के नए सीईओ इस मामले में क्या कदम उठाते हैं और क्या वास्तव में दोषियों पर सख्त कार्रवाई होती है या नहीं.

यह भी पढ़ें: UP News: नोएडा में फिर नाले में गिरी कार, बाल-बाल बचा ड्राइवर; टला बड़ा हादसा

delhi
Advertisment