/newsnation/media/media_files/2026/01/29/road-accident-news-2026-01-29-17-39-18.jpg)
सांकेतिक तस्वीर
Delhi Hit and Run Case: राजधानी दिल्ली के जनकपुरी इलाके में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 6 साल की मासूम बच्ची की जान चली गई. हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई. पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक 17 फरवरी 2026 की सुबह Mata Chanan Devi Hospital से एक पीसीआर कॉल मिली थी. कॉल में बताया गया कि सड़क दुर्घटना में घायल एक बच्ची और उसकी नानी को अस्पताल लाया गया है. घायल महिला की पहचान 57 वर्षीय मर्सी जेवियर के रूप में हुई है, जो लाजवंती गार्डन इलाके की रहने वाली हैं.
कैसे हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार सुबह करीब 7:40 बजे मर्सी जेवियर अपनी नातिन के साथ ई-रिक्शा से कहीं जा रही थीं. जब उनका ई-रिक्शा जनकपुरी फायर स्टेशन के पास पहुंचा, तभी तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई-रिक्शा पलट गया और उसमें सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं.
नहीं बच सकी मासूम
हादसे के बाद दोनों को तुरंत Mata Chanan Devi Hospital में भर्ती कराया गया. बच्ची की हालत नाजुक देखते हुए उसे बाद में Max Hospital Dwarka रेफर कर दिया गया. हालांकि डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद बच्ची को बचाया नहीं जा सका और उसे मृत घोषित कर दिया गया. बच्ची का पोस्टमार्टम Deen Dayal Upadhyay Hospital में कराया गया है.
चालक को किया गिरफ्तार
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हादसे में शामिल कार को जब्त कर लिया है. जांच के दौरान कार चालक संजीव, निवासी वीपीओ माजरा डाबस, को 18 फरवरी को गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और हादसे के सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई की जाएगी.
यह भी पढ़ें: Dwarka Accident New Video: द्वारका हादसे का नया CCTV आया सामने, साहिल को टक्कर मार कर कार भगाता दिखा नाबालिग
यह भी पढ़ें: UP Accident: उत्तर प्रदेश में तेज रफ्तार कार नहर में पलटी, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us