'ये हादसा नहीं, प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा', जनकरपुरी मामले पर बोले AAP नेता सौरभ भारद्वाज, उठाए कई गंभीर सवाल

Delhi News: जनकपुरी में खुले गड्ढे में गिरकर 25 वर्षीय युवक की मौत पर आम आदमी पार्टी ने सरकार की लापरवाही और पुलिस कार्रवाई पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं.

Delhi News: जनकपुरी में खुले गड्ढे में गिरकर 25 वर्षीय युवक की मौत पर आम आदमी पार्टी ने सरकार की लापरवाही और पुलिस कार्रवाई पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं.

author-image
Yashodhan Sharma
New Update
Saurabh Bhardwaj

Saurabh Bhardwaj Photograph: (NN)

Delhi News: आम आदमी पार्टी ने जनकपुरी में सड़क पर खुले गड्ढे में गिरकर 25 वर्षीय युवक कमल ध्यानी की मौत को लेकर दिल्ली सरकार पर गंभीर सवाल उठाए हैं. पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि एक तरफ सरकार अपने एक साल पूरे होने का जश्न मना रही है, वहीं दूसरी तरफ एक मां अपने बेटे को खोने का दुख झेल रही है.

Advertisment

ये है प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा- सौरभ भारद्वाज

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि कमल ध्यानी रोहिणी से अपने घर की ओर लौट रहा था. जनकपुरी में सड़क पर एक गहरा गड्ढा था, जो अंधेरे में दिखाई नहीं दिया. वहां कोई बैरिकेडिंग या चेतावनी संकेत नहीं थे. कमल बाइक समेत गड्ढे में गिर गया और पूरी रात वहीं पड़ा रहा. सुबह उसकी मौत की खबर सामने आई. उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा है.

कहीं सच्चाई छिपाने की कोशिश तो नहीं 

दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी सवाल उठाया कि घटना के बाद अब तक मुख्यमंत्री मृतक के परिवार से मिलने क्यों नहीं गईं. पोस्टमॉर्टम 6 फरवरी को हुआ, लेकिन 8 फरवरी तक उसकी रिपोर्ट सामने नहीं आई. आमतौर पर रिपोर्ट 24 घंटे में आ जाती है. इससे संदेह पैदा होता है कि कहीं सच्चाई छिपाने की कोशिश तो नहीं की जा रही.

पुलिस ने क्यों दर्ज नहीं की थी शिकायत 

सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि एफआईआर से ठेकेदार का नाम हटा दिया गया है और सारा दोष एक मजदूर पर डाला जा रहा है. पुलिस उस मजदूर को पकड़ने के लिए उत्तर प्रदेश तक गई है, जबकि जिन अधिकारियों और एजेंसियों की जिम्मेदारी सड़क की सुरक्षा की थी, उन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई. उन्होंने बताया कि घटना की रात कमल के पिता, भाई और दोस्त छह अलग-अलग पुलिस स्टेशनों में गए, लेकिन किसी ने भी उनकी शिकायत दर्ज नहीं की. यहां तक कि डायरी एंट्री तक नहीं की गई. सवाल यह है कि जब गुमशुदगी की सूचना दी जा रही थी, तो पुलिस ने लापरवाही क्यों दिखाई.

 सरकार का मकसद आंकडों को कम दिखाना

आम आदमी पार्टी का कहना है कि अगर पुलिस थानों और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं होती, तो साफ है कि शिकायतें दर्ज न करने का दबाव ऊपर से है. सौरभ भारद्वाज ने कहा कि सरकार का मकसद समस्याओं को हल करना नहीं, बल्कि आंकड़ों को कम दिखाना बन गया है. उन्होंने मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच हो, दोषियों पर कार्रवाई हो और पीड़ित परिवार को न्याय मिले.

यह भी पढ़ें: Delhi News: सड़क के गड्ढे में गिरकर युवक की मौत मामले में AAP ने जताई नाराजगी, की जांच और जवाबदेही की मांग

AAP delhi
Advertisment