Delhi News: सड़क के गड्ढे में गिरकर युवक की मौत मामले में AAP ने जताई नाराजगी, की जांच और जवाबदेही की मांग

Delhi News: जनकपुरी में सड़क के गड्ढे में गिरकर युवक की मौत पर आम आदमी पार्टी ने प्रशासनिक लापरवाही का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और सीसीटीवी फुटेज सार्वजनिक करने की मांग की.

Delhi News: जनकपुरी में सड़क के गड्ढे में गिरकर युवक की मौत पर आम आदमी पार्टी ने प्रशासनिक लापरवाही का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और सीसीटीवी फुटेज सार्वजनिक करने की मांग की.

author-image
Yashodhan Sharma
New Update
Saurabh Bhardwaj (1)

Saurabh Bhardwaj Photograph: (NN)

Delhi News: दिल्ली के जनकपुरी इलाके में सड़क पर खोदे गए गड्ढे में गिरकर एक बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत का मामला सामने आया है. इस घटना को लेकर आम आदमी पार्टी ने सरकार और प्रशासन के ऊपर कई सवाल खड़े किए हैं. पार्टी का कहना है कि यह सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि व्यवस्था की बड़ी चूक का नतीजा है.

Advertisment

थानों में नहीं की शिकायत दर्ज

आम आदमी पार्टी के अनुसार, बाइक सवार युवक रात के समय गड्ढे में गिर गया और पूरी रात वहीं पड़ा रहा. समय पर मदद नहीं मिलने के कारण उसकी तड़प-तड़प कर मौत हो गई. मृतक के परिजन और दोस्त उसे तलाशते हुए रात भर अलग-अलग थानों में गए, लेकिन उनकी शिकायत दर्ज नहीं की गई. सुबह होने पर युवक का शव उसी गड्ढे में मिला.

प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप

पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि राजधानी में इस तरह की घटनाएं बेहद चिंताजनक हैं. उन्होंने कहा कि सड़क पर खुले गड्ढे और उचित बैरिकेडिंग न होना प्रशासन की गंभीर लापरवाही को दर्शाता है. ऐसी घटनाओं से आम लोगों की जान खतरे में पड़ रही है.

RWA करता रहा बैरिकेडिंग की मांग

इस मामले पर दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने पार्टी मुख्यालय में प्रेस वार्ता कर कहा कि जिस जगह यह हादसा हुआ, वहां गड्ढा पहले से मौजूद था. स्थानीय आरडब्ल्यूए लगातार प्रशासन से बैरिकेडिंग की मांग कर रही थी, लेकिन समय रहते कोई कदम नहीं उठाया गया. उन्होंने कहा कि हादसे के बाद जांच की बात तो की जा रही है, लेकिन पहले ही सब कुछ ठीक होने का दावा करना दुर्भाग्यपूर्ण है.

समय रहते क्यों नहीं हुई कार्रवाई- सौरभ भारद्वाज

सौरभ भारद्वाज ने यह भी आरोप लगाया कि युवक की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करने में पुलिस ने संवेदनशीलता नहीं दिखाई. परिजन और दोस्त कई थानों में भटके, फिर भी एफआईआर दर्ज नहीं हुई. उन्होंने सवाल उठाया कि जब युवक का मोबाइल फोन चालू था और उसकी लोकेशन उपलब्ध थी, तो समय रहते कार्रवाई क्यों नहीं की गई.

क्या है AAP की मांग

आम आदमी पार्टी ने मांग की है कि घटना स्थल और आसपास के इलाकों के सभी सीसीटीवी फुटेज सार्वजनिक किए जाएं, ताकि सच्चाई सामने आ सके. पार्टी का कहना है कि जब तक निष्पक्ष जांच और जवाबदेही तय नहीं होगी, तब तक ऐसी घटनाएं दोहराती रहेंगी.

यह भी पढ़ें: दिल्ली में किसकी लापरवाही से युवक की गई जान? रातभर भटकता रहा परिवार, गड्ढे में गिरा युवक

Delhi News
Advertisment