/newsnation/media/media_files/2026/02/06/bike-2026-02-06-12-37-20.jpg)
Delhi Bike Accident: दिल्ली में एक बार फिर लापरवाही ने एक शख्स की जान ले ली है. बीते दिनों ऐसा ही मामला दिल्ली-NCR नोएडा में सामने आया था, जब पानी से भरे एक गड्ढे में कार गिरने से सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत हो गई थी. ताजा मामला राजधानी दिल्ली के जनकपुरी इलाके का है. दिल्ली पुलिस के मुताबिक लड़का रोहणी HDFC बैंक में जॉब करता था. उसकी रोज 11 बजे तक शिफ्ट ओवर होती थी. 11.30 के आसपास उसने घर कॉल किया कि वह आ रहा है. वह अभी जनकपुरी डिस्टिक सेंटर है. इसके बाद उसका फोन नहीं आया. कमल बाइक से घर लौट रहा था.
गंभीर लापरवाही की ओर इशारा था
रास्ता सामान्य लग रहा था. मगर अचानक सड़क पर मौजूद गहरे गड्ढे ने उसकी जान ले ली. जल बोर्ड से जुड़े इस गड्ढे में गिरने से युवक की मौत हो गई. यह घटना सिर्फ हादसा नहीं बल्कि सिस्टम की गंभीर लापरवाही की ओर इशारा था. परिवार का आरोप है कि अगर सड़क पर सुरक्षा के इंतजाम होते तो यह हादसा टल सकता था.
इस दौरान परिजन उसे तलाशते रहे. कई थानों के चक्कर लगाए. मगर उसकी जानकारी नहीं मिली. सुबह के वक्त पुलिस का फोन आया तो परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई. युवक गड्ढे में अपनी बाइक के साथ मृत पाया गया. परिवार ने जल बोर्ड पर लापरवाही का आरोप लगाया है. पुलिस पूरे मामले की छानबीन में लगी हुई है.
पुलिस ने 2 घंटे तक सर्च अभियान चलाया
पुलिस ने बताया कि 12.30 बजे विकासपुरी थाने में परिवार आया. कमल की फोटो मांगी गई. पुलिस ने एक्सीडेंट और एमएलसी कॉल चेक किया. जनकपुरी थाने में परिवार 2.30 बजे रात आया. सब इंस्पेक्टर अवन्त ने पूरी बात सुनी . कमल की फिर मोबाइल टावर लोकेशन निकाली गई जो घटना स्थल से 200 मीटर दूर थी. पुलिस ने रात 2 घंटे तक सर्च अभियान चलाया.
परिवार के साथ रात भर दिल्ली पुलिस मोजूद थी. जिला स्तर पर व्हाट्सएप ग्रुप पर फोटो शेयर की गई. फिर बॉडी सुबह मिली. एक शख्स ने 8.30 बजे सुबह PCR काल किया. उसने बताया कि यहां पर गड्ढे में बाइक सवार गिरा है. पुलिस मौके पर महज 3 मिनीट में पहुंच गई. फायर ब्रिगेड की मदद से 8.30 बजे बॉडी बाहर निकाली.
ये भी पढ़ें- ‘दिल्ली में पेड प्रमोशन के तहत पैनिक फैलाने की कोशिश’, राजधानी में गायब हो रहे लोगों पर बोली पुलिस
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us