दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, आज घर से निकलने से पहले जरूर करें चेक; वरना हो सकती है परेशानी

AI Impact Summit 2026: दिल्ली में 16-20 फरवरी तक होने वाले India AI Impact Summit 2026 के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी. आइए जानते हैं घर से निकलने से पहले किन रास्तों पर जाने से बचना होगा.

AI Impact Summit 2026: दिल्ली में 16-20 फरवरी तक होने वाले India AI Impact Summit 2026 के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी. आइए जानते हैं घर से निकलने से पहले किन रास्तों पर जाने से बचना होगा.

author-image
Yashodhan Sharma
New Update
delhi police Traffic Advisory

delhi police Photograph: (File photo)

AI Impact Summit 2026: भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने 16 फरवरी से शुरू हो रहे इंडिया एआई समिट 2026 के मद्देनजर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. यह वैश्विक सम्मेलन नई दिल्ली के Bharat Mandapam और Sushma Swaraj Bhawan में आयोजित किया जाएगा.

Advertisment

सोशल मीडिया पर दी जानकारी

मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जारी सूचना में कहा है कि सम्मेलन में भाग लेने वाले प्रतिनिधि सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें, क्योंकि पार्किंग की सुविधा सीमित रहेगी और प्रवेश द्वारों में भी बदलाव किया गया है. प्रतिनिधियों से अनुरोध किया गया है कि वे तय समय और नए एंट्री प्रोटोकॉल के अनुसार ही कार्यक्रम स्थल पर पहुंचें और सुरक्षा कर्मियों का सहयोग करें.

कब तक चलेगा समिट

यह India-AI Impact Summit 2026 16 से 20 फरवरी तक आयोजित होगा. ऐसे में यहां VVIP मूवमेंट के दौरान कई प्रमुख सड़कों पर ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव रहेगा. सुरक्षा कारणों से कुछ मार्गों पर यातायात पूरी तरह रोका जाएगा, जबकि शहर के आर-पार आवाजाही के लिए मुख्य कॉरिडोर खुले रहेंगे.

किन सड़कों पर रहेगा असर?

  • भैरों मार्ग (रिंग रोड टी-पॉइंट को छोड़कर) पर आवाजाही बंद रहेगी.
  • मथुरा रोड पर सुब्रमण्यम भारती मार्ग टी-पॉइंट से डॉ. दिनेश नंदिनी डालमिया चौक तक ट्रैफिक रोका जाएगा.
  • जरूरत पड़ने पर कर्तव्य पथ, जनपथ, अकबर रोड, तीन मूर्ति मार्ग और शांति पथ जैसी सड़कों पर भी ट्रैफिक नियंत्रित किया जा सकता है.

क्या रहेगा बंद और खुला?

रिंग रोड–आश्रम चौक–ISBT कश्मीरी गेट–धौला कुआं–AIIMS वाला मुख्य नॉर्थ-साउथ कॉरिडोर खुला रहेगा, ताकि लोगों को शहर के एक छोर से दूसरे छोर तक जाने में ज्यादा दिक्कत न हो. इसके अलावा जिन वाहनों को दिल्ली में प्रवेश नहीं करना है, उन्हें ईस्टर्न और वेस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे की ओर डायवर्ट किया जाएगा. समिट के दौरान ऐसे वाहनों को राजधानी में एंट्री नहीं मिलेगी.

एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन जाने वालों के लिए सलाह

इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट जाने के लिए NH-48 और सेक्टर-22 द्वारका टनल का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है. नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन और हज़रत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्री रिंग रोड, आश्रम चौक और वंदे मातरम मार्ग का उपयोग कर सकते हैं. दिल्ली पुलिस ने साफ किया है कि VVIP मूवमेंट के दौरान संबंधित मार्गों पर आम वाहनों की आवाजाही पर सख्त निगरानी रहेगी. ऐसे में लोगों को पहले से यात्रा की योजना बनाकर वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करना चाहिए.

यह भी पढ़ें: कल से शुरू हो रहा AI का महाकुंभ, पीएम मोदी देंगे डिजिटल इंडिया को नई रफ्तार, डेटा सेंटर्स से खुलेगा नौकरियों का पिटारा

AI summit in India
Advertisment