Delhi NCR से होली पर घर जाना होगा आसान, सीट फुल होने की भी छोड़ दें चिंता, रेलवे चला रहा है 108 स्पेशल ट्रेन

Holi Special Trains: होली के त्योहार पर बढ़ी भीड़ को देखते हुए नॉर्दर्न रेलवे ने 108 स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

Holi Special Trains: होली के त्योहार पर बढ़ी भीड़ को देखते हुए नॉर्दर्न रेलवे ने 108 स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

author-image
Yashodhan Sharma
New Update
Bihar puja special Train

Bihar puja special Train Photograph: (Social)

Holi Special Trains: होली का त्योहार आते ही ट्रेनों में भीड़ काफी बढ़ जाती है. इस बार भी यही स्थिति देखने को मिल रही है. 15 फरवरी के बाद से ज्यादातर ट्रेनों में कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल हो गया है, खासकर पूर्वी भारत की ओर जाने वाले रूट्स पर लंबी वेटिंग लिस्ट चल रही है. कई ट्रेनें पूरी तरह फुल हो चुकी हैं, जिससे यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है.

Advertisment

दिल्ली से होगी घर जाने में आसानी

इसी को ध्यान में रखते हुए नॉर्दर्न रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है. यात्रियों की सुविधा के लिए 108 होली स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी. इनमें से अधिकतर ट्रेनें दिल्ली से शुरू होंगी, जिससे NCR क्षेत्र के लोगों को अपने घर पहुंचने में आसानी होगी.

नॉर्दर्न रेलवे ने यह भी साफ किया है कि रेलवे स्टेशनों पर भीड़ को संभालने के लिए खास इंतजाम किए जाएंगे. अतिरिक्त स्टाफ तैनात रहेगा ताकि यात्रियों को किसी तरह की असुविधा न हो.

पूरे देश में 1410 है होली स्पेशल ट्रेनों की संख्या

नॉर्दर्न रेलवे के जनरल मैनेजर अशोक कुमार वर्मा ने मीडिया को बताया कि होली के दौरान यात्रियों की संख्या काफी बढ़ जाती है, इसलिए रेलवे हर जरूरी कदम उठा रहा है ताकि लोग सुरक्षित और आराम से यात्रा कर सकें. उन्होंने बताया कि पूरे देश में इंडियन रेलवे 1410 होली स्पेशल ट्रेनें चला रहा है, जिनमें से 108 ट्रेनें नॉर्दर्न रेलवे जोन से संचालित होंगी.

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक हर रूट पर भीड़ की लगातार समीक्षा की जा रही है. अगर किसी रूट पर जरूरत महसूस हुई, तो वहां और भी स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की जा सकती है.

दुर्ग के लिए होली स्पेशल ट्रेन

  • रेलवे ने हजरत निजामुद्दीन और दुर्ग के बीच एक खास होली स्पेशल ट्रेन भी शुरू की है.
  • ट्रेन नंबर 08751: यह ट्रेन 1 और 2 मार्च को सुबह 10:45 बजे दुर्ग से चलेगी और अगले दिन सुबह 11:10 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी.
  • ट्रेन नंबर 08752: वापसी में यह ट्रेन 2 और 3 मार्च को दोपहर 12:30 बजे हजरत निजामुद्दीन से रवाना होकर अगले दिन शाम 6:20 बजे दुर्ग पहुंचेगी.

इस ट्रेन में एसी, स्लीपर और जनरल कोच होंगे. यह ट्रेन रायपुर, उसलापुर, पेंड्रा रोड, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी मुरवारा, दमोह, सागर, झांसी, आगरा और मथुरा जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी.

यह भी पढ़ें: Holi Special Train: रेलवे की बड़ी सौगात, होली के मौके पर 285 स्पेशल ट्रेनों के साथ ऐसे पाएं आसानी से कंफर्म टिकट

Holi Special train Delhi NCR
Advertisment