/newsnation/media/media_files/2025/08/28/arvind-kejriwal-suggests-to-double-tariff-on-america-in-press-conference-2025-08-28-13-01-24.jpg)
arvind kejriwal
आम आदमी पार्टी क दावा है कि दिल्ली सरकार की लापरवाही के कारण मासूम लोग जान गंवा रहे हैं. लगातार बढ़ती हत्या और नालों-गड्ढों में गिरकर मौत की घटनाओं पर गहरी चिंता जताते हुए पार्टी का कहना है कि यह सरकार की अनदेखी है. बुधवार को "आप" के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सरकार की लापरवाही को इन मौतों का जिम्मेदार बताया है. उन्होंने एक्स पर कहा कि यहां पर जनता की जान की भी कोई परवाह नहीं है.
दिल्ली सरकार और डीडीए के नाले खुले हुए हैं
उधर दिल्ली में बढ़ती हत्या और हादसे की घटनाओं पर "आप" के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली सरकार और डीडीए के नाले खुले हुए हैं और उनमें गिरकर लोगों की मृत्यु हो रही है. सौरभ भारद्वाज ने कहा कि आज से दो साल पहले जब पूर्वी दिल्ली में डीडीए के नाले में कोई युवक गिरा था, तो तुरंत कह दिया गया था कि यह हमारा नहीं है, यह तो एमसीडी का है.
नौवीं कक्षा के बच्चे की हत्या हो रही
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली में 24 घंटे के अंदर छह-छह हत्याएं हो रही हैं. इसमें दसवीं कक्षा, नौवीं कक्षा के बच्चे की हत्या हो रही है. सिर में चाकू घोंपकर हत्या की जा रही है. इसके बावजूद न तो उपराज्यपाल का कोई बयान आता है, न केंद्रीय गृह मंत्री का और न ही मुख्यमंत्री का बयान आता है.
दूसरी दिल्ली में घूम रहे हैं
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि सब चुप हैं और ऐसा लग रहा है जैसे यह सब किसी और दिल्ली में हो रहा है. ये लोग किसी दूसरी दिल्ली में घूम रहे हैं, जहां भजन हो रहे हैं, फीते काटे जा रहे हैं, नाच-गाना हो रहा है और छोले-भटूरे खाए जा रहे हैं. मुख्यमंत्री की एक अलग ही दिल्ली है.
गिरकर घर के चिराग बुझ रहे हैं
सौरभ भारद्वाज ने एक्स पर कहा कि दिल्ली में दो दिल्ली हैं. दिल्ली में 24 घंटे में 6 लोगों की हत्या हो रही है, नाले में और गड्ढे में गिर कर घर के चिराग बुझ रहे हैं. दूसरी दिल्ली में सीएम नाच-गा रही है, फीते काट रही है, छोले भटूरे खा रही है. क्या अपने बेटे के साथ ऐसा हो तो मां ये कर सकती है?
ये भी पढ़ें: 'हमने अपने भविष्य को सरेंडर कर दिया है', यूएस डील पर लोकसभा में बोले राहुल गांधी
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us