'हमने अपने भविष्य को सरेंडर कर दिया है', यूएस डील पर लोकसभा में बोले राहुल गांधी

लोकसभा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एआई को लेकर बड़े संकट का संकेत दिया. उन्होंने कहा, 'देश की 140 करोड़ की जनता के सामने नया चैलेंज है'.

लोकसभा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एआई को लेकर बड़े संकट का संकेत दिया. उन्होंने कहा, 'देश की 140 करोड़ की जनता के सामने नया चैलेंज है'.

author-image
Mohit Saxena
New Update
Rahul Gandhi address in Budget Session

राहुल गांधी, कांग्रेस सांसद Photograph: (Sansad TV)

लोकसभा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एआई (AI) को लेकर बड़े संकट का संकेत दिया. उन्होंने कहा कि इस समय देश एआई के नए संकट से जूझ रहा है. देश की 140 करोड़ की जनता के सामने नया चैलेंज है. भारत के लिए डेटा एक अहम एसेट है. इसे बचाने की जरूरत है. अमेरिका को खुली छूट दी गई है. हमारे लोगों के टैलेंट पर कब्जा करने का प्रयास हो रहा है. 

Advertisment

हम होते तो किसानों की सुरक्षा तय करते

बजट में डेटा से जुड़ा कुछ भी नहीं था. उन्होंने कहा कि अमेरिका को सुपर पावर बने रहना है, डॉलर का वर्चस्व बनाए रखना है. उसमें भारतीय डेटा की अहम भूमिका है. यह हमारी मजबूती है. डेटा अहम है. इस डील में क्या हुआ? राष्ट्रपति ट्रंप के साथ अगर हम नेगोशिएट करते, तो पहली बात डेटा पर होती है. हम कहते कि अगर आप डॉलर बचान करना चाहते हैं, तो हमारे हित सबसे ऊपर हैं. हम होते इस तरह से डील नहीं करते कि हम आपके सर्वेंट हैं. दूसरी डील एनर्जी सिक्योरिटी को लेकर होती और तीसरी चीज होती एग्रीकल्चर वोट बेस की. हम होते तो किसानों की सुरक्षा तय करते. राहुल गांधी ने कहा कि हम पाकिस्तान के बराबर नहीं हैं. हम डेटा की सुरक्षा तय करते. अमेरिका को केवल भारत का डेटा चाहिए. डॉलर बचाने के लिए डेटा चाहिए.

वे लगातार इसका नि​रीक्षण कर रहे

राहुल गांधी बोले, अमेरिकी निर्यात बढ़ा है. इससे हमे क्या मिला है? अमेरिकी राष्ट्रपति ने तीन प्रतिशत टैरिफ को 18 प्रतिशत तक बढ़ा दिया है. अब अमेरिका तय कर रहा है कि हमें किससे तेल खरीदना है. वे लगातार इसका नि​रीक्षण कर रहे हैं. वे लगातार धमकी दे रहे हैं कि अगर तेल उनकी मर्जी के बिना किसी और से खरीदा गया तो टैरिफ को 250 प्रतिशत का बढ़ा दिया जाएगा. 

हमारी टेक्सटाइल इंडस्ट्री को नुकसान हुआ

लोकसभा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, 'आपने अपने डेटा का कंट्रोल किसी और दे रखा है. हमारे किसान परेशान हो रहे हैं. हमारी टेक्सटाइल इंडस्ट्री को नुकसान हुआ है. ये जो हुआ है कि यह पूरा सरेंडर है. हमने अपने भविष्य को दूसरे के हाथों में सरेंडर कर दिया है.' राहुल गांधी की स्पीच के बाद विपक्षी कांग्रेस के सदस्यों ने वॉकआउट कर दिया. इस  पर तंज कसते हुए अनुराग् ठाकुर ने कहा कि राहुल राहुल गांधी ग्रिप की बात कर रहे  थे, ग्रिप दिखाकर चल गए.

loksabha rahul gandhi
Advertisment