'मेरा सबकुछ उजड़ गया, अब कैसी माफी', द्वारका हादसे के आरोपी के पिता द्वारा क्षमा मांगने पर छलका साहिल की मां का दर्द

Dwarka Scorpio Accident: दिल्ली के द्वारका में हुए सड़क हादसे के आरोपी के पिता ने अपने बेटे की गलती मांगते हुए माफी मांगी. आरोपी के पिता द्वारा माफी मांगने पर साहिल की मां का दर्द छलका पड़ा. उन्होंने कहा कि मेरी पूरी दुनिया उजड़ गई. अब कैसी माफी?

Dwarka Scorpio Accident: दिल्ली के द्वारका में हुए सड़क हादसे के आरोपी के पिता ने अपने बेटे की गलती मांगते हुए माफी मांगी. आरोपी के पिता द्वारा माफी मांगने पर साहिल की मां का दर्द छलका पड़ा. उन्होंने कहा कि मेरी पूरी दुनिया उजड़ गई. अब कैसी माफी?

author-image
Suhel Khan
New Update
Delhi Dwarka Accident

द्वारका हादसे में जान गंवाने वाले साहिल की मां का छलका दर्द Photograph: (ANI)

Dwarka Scorpio Accident: दिल्ली के द्वारका में एक सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले 23 साल के साहिल की मां का दर्द तब और छलक उठा जब आरोपी के पिता ने अपने बेटे की गलती मानते हुए माफी मांगी. साहिल की मां ने कहा कि मेरा सबकुछ उजड़ गया अब किस बात की माफी. साहिल धनेश्रा की मां ने कहा कि, अब मेरे लिए ना सुबह बनी है और ना शाम, ना काम पर जाने की वजह और ना सोकर उठने की कोई वजह. साहिल की मां ने रोते हुए कहा कि, मेरी पूरी दुनिया ही खत्म हो गई, तो अब माफी किस बात की?

Advertisment

आरोपी के पिता के माफी मांगने पर क्या बोली साहिल की मां?

द्वारका में स्कॉर्पियो से टक्कर मारने वाले नाबालिक आरोपी के पिता ने मंगलवार को मृतक साहिल की मां इन्ना माकन से माफी मांगी. इसके बाद साहिल की मां का दर्द और छलक गया. साहिल की मां इन्ना माकन ने कहा, किस बात की माफी, मेरी जिंदगी खत्म कर देने की. क्या माफी इसलिए मांगी जा रही है क्योंकि अब यह मामला मीडिया में आ गया है. उन्होंने आगे कहा कि मैं उनकी माफी स्वीकार न करने के लिए माफी चाहती हूं.

साहिल की मां ने रोते हुए कहा कि अगर यही हादसा उनके बच्चे के साथ होता, तो क्या वे माफी स्वीकार कर पाते. साहिल की मां ने कहा कि अब वे उन रील्स को सही ठहराने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन सच ये है कि उनकी इस लापरवाही से एक मां के जीने का सहारा छीन लिया. साहिल धनेश्रा की मां ने कहा कि, उनकी माफी से मेरी दुनिया वापस नहीं आ सकती. उन्होंने ये भी पूछा कि क्या आपको लगता है मेरी जिंदगी कभी सामान्य हो पाएगी.

आरोपी के पिता ने साहिल की मां से मांगी माफी

बता दें कि मंगलवार को आरोपी के पिता के पिता का बयान सामना आया. जिसमें उन्होंने साहिल की मां से माफी मांगी. आरोपी के पिता ने हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि, 'यह दुखद हादसा एक गलती थी. उनके परिवार को बहुत अफसोस है.' द्वारका हादसे के आरोपी के पिता ने कहा कि, "मैं भी एक पेरेंट हूं. यह एक गलती थी. मुझे बहुत अफसोस है." बता दें कि मृतक साहिल बीबीए फाइनल ईयर का छात्र था. 3 फरवरी को बाइक से जाते वक्त एक सामने से आ रही एक स्कॉर्पियो ने उसमें टक्कर मार दी. हादसे में साहिल की मौके पर ही मौत हो गई.

इस बीच दिल्ली स्कॉर्पियो कांड से जुड़ा नया सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है. जिसमें आरोपी और उसकी बहन को भागने की कोशिश करते हुए देखा जा सकता है. आरोपी के पिता ने न्यूज नेशन के कैमरे पर पीड़ित परिवार से माफी मांगी और कहा कि, मेरा बेटा गाड़ी नहीं चलाता. उस दिन मेरी बेटी कॉलेज के लिए लेट हो रही थी, इसीलिए मेरा बेटा उसको मेट्रो छोड़ने गया था.

ये भी पढ़ें: दिल्ली हिट एंड रन केस में नया मोड़, आरोपी किशोर के पिता का आया बयान, जानें क्या कहा

Delhi Hit and run case
Advertisment