दिल्ली हिट एंड रन केस में नया मोड़, आरोपी किशोर के पिता का आया बयान, जानें क्या कहा

Delhi Hit And Run Case: दिल्ली सड़क हादसे में आरोपी किशोर के भाई ने दी सफाई, कहा – लाइसेंस न होना ही गलती, हादसे के बाद नहीं भागा, खुद की मदद का दावा.

Delhi Hit And Run Case: दिल्ली सड़क हादसे में आरोपी किशोर के भाई ने दी सफाई, कहा – लाइसेंस न होना ही गलती, हादसे के बाद नहीं भागा, खुद की मदद का दावा.

author-image
Yashodhan Sharma
New Update
Delhi SUV Case

Delhi SUV Case

Delhi Hit And Run Case: दिल्ली में हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत के मामले में आरोपी किशोर के पिता का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा, '...यह मेरे बेटे की गलती है, और मैं इसके लिए माफ़ी मांगता हूं. जो भी लीगल प्रोसेस होगा, मैं उसे फॉलो करूंगा. मुझे जो भी जानकारी मिली, वह मुझे पुलिस से मिली'. 

Advertisment

पूरे परिवार में गहरा दुख- आरोपी के पिता

आरोपी किशोर के पिता ने आगे कहा, 'मेरा बेटा और बेटी कार में थे. मेरा कमर्शियल गाड़ी का बिजनेस है. गाड़ी हमारे बिजनेस में इस्तेमाल होती है, और गाड़ी पर चालान हमारे ड्राइवरों की वजह से है जो इसे चलाते हैं. यह मेरे बेटे की वजह से नहीं है. यह दिल तोड़ने वाली घटना है. वह बहुत परेशान है. पूरे परिवार में गहरा दुख है, उस परिवार के लिए भी और हमारे लिए भी. हमने पुलिस के साथ कोऑपरेट किया...पुलिस ने मुझसे डॉक्यूमेंट्स मांगे. हमने सारे डॉक्यूमेंट्स दे दिए. मुझे पता नहीं था (कि मेरी बेटी रील बना रही है), और वह रील नहीं, बल्कि एक छोटा वीडियो था...'

आरोपी के भाई ने दी ये सफाई

इससे पहले आरोपी किशोर के भाई ने अपनी सफाई दी है. उसने कहा कि उसके भाई की गलती सिर्फ इतनी थी कि उसके पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था. उसका दावा है कि दुर्घटना के बाद उसके भाई ने जिम्मेदारी दिखाई और मौके से भागने की कोशिश नहीं की. मीडिया से बातचीत में आरोपी के भाई ने बताया कि हादसे से पहले पीड़ित की बाइक एक बस के पीछे से तेज रफ्तार में अचानक निकली थी, जिससे टक्कर हो गई. उसने कहा कि अगर उसका भाई चाहता तो मौके से भाग सकता था, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया. वह खुद घायल व्यक्ति के पास गया, उसे उठाया और मदद करने की कोशिश की. साथ ही, हादसे में घायल हुए कैब ड्राइवर को भी अस्पताल भिजवाया.

पीड़ित की मां ने लगाए ये आरोप

पीड़ित की मां का आरोप है कि उनके बेटे साहिल धनैश्रा को करीब दो घंटे तक सड़क पर बिना मदद के छोड़ दिया गया था. इस पर आरोपी के भाई ने कहा कि ये आरोप गलत हैं. उनका कहना है कि उसके भाई ने तुरंत मदद की थी.

गाड़ी की रफ्तार पर भी उठे सवाल

गाड़ी की रफ्तार को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं. आरोपी के भाई ने कहा कि अगर गाड़ी बहुत तेज होती, तो उसका भाई भी घायल होता. उसने बताया कि उसके भाई को खरोंच तक नहीं आई और उसने सीट बेल्ट पहनी हुई थी. उसका कहना है कि उनका घर हादसे वाली जगह से केवल 200 मीटर दूर है. वहां से 100 मीटर चलने के बाद गाड़ी ने बाईं ओर मोड़ लिया था, ऐसे में 25 मीटर में गाड़ी बहुत तेज नहीं हो सकती.

आरोपी के परिवार ने दी धमकी

पीड़ित की मां ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी के परिवार ने उन्हें चुप रहने के लिए धमकी दी और पैसे की पेशकश की. आरोपी के भाई ने इन आरोपों को भी बेबुनियाद बताया. उसने कहा कि उसका भाई पढ़ाई में बहुत अच्छा है और गोल्ड मेडलिस्ट छात्र रहा है. उसके अनुसार, उसका शैक्षणिक रिकॉर्ड उसके अच्छे चरित्र को दिखाता है.

यह भी पढ़ें: रीलबाजी का खौफनाक अंजाम! द्वारका में स्कॉर्पियो ने ली 23 साल के साहिल की जान, मां ने लगाई इंसाफ की गुहार

Delhi NCR Delhi Hit and run case
Advertisment