रीलबाजी का खौफनाक अंजाम! द्वारका में स्कॉर्पियो ने ली 23 साल के साहिल की जान, मां ने लगाई इंसाफ की गुहार

द्वारका में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो चला रहे नाबालिग ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई. आरोप है कि हादसे के समय आरोपी बहन के साथ रील शूट कर रहा था.

द्वारका में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो चला रहे नाबालिग ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई. आरोप है कि हादसे के समय आरोपी बहन के साथ रील शूट कर रहा था.

author-image
Deepak Kumar
New Update
Dwarka-SUV-case

दिल्ली के द्वारका इलाके में 3 फरवरी को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 23 वर्षीय साहिल धनेशरा की मौत हो गई. यह हादसा उस समय हुआ, जब 17 वर्षीय नाबालिग अपने पिता की स्कॉर्पियो कार तेज रफ्तार में चला रहा था. आरोप है कि वह अपनी बहन के साथ रील बना रहा था और इसी दौरान उसने साहिल की बाइक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी जान चली गई. इस घटना को लेकर मृतक की मां ने गंभीर आरोप लगाए हैं. अपने 23 साल के इकलौते बेटे को खोने वाली मां इन्ना अब सोशल मीडिया पर इंसाफ की मांग कर रही है. 

Advertisment

मृतक की मां ने लगाया गंभीर आरोप

मृतक की मां, इन्ना मकान ने बताया कि आरोपी गलत लेन में गाड़ी चला रहा था और वीडियो रिकॉर्डिंग में व्यस्त था. तेज रफ्तार स्कॉर्पियो सीधे साहिल की बाइक से टकराई और फिर सड़क किनारे खड़ी एक कार से जा भिड़ी. हादसे में पास में मौजूद एक टैक्सी चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया.

मां ने आरोप लगाया कि टक्कर के बाद भी आरोपी ने गाड़ी नहीं रोकी. उन्होंने कहा कि यह कोई साधारण दुर्घटना नहीं, बल्कि गंभीर लापरवाही और आपराधिक कृत्य है. उन्होंने यह भी दावा किया कि आरोपी पहले भी तेज रफ्तार में गाड़ी चलाने के कारण चालान का सामना कर चुका है.

पुलिस ने दी ये जानकारी

पुलिस ने बताया कि यह हादसा लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज के पास 3 फरवरी को दोपहर करीब 12 बजे हुआ था. पुलिस ने मौके से स्कॉर्पियो, बाइक और क्षतिग्रस्त कार को जब्त कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज भी जुटाए हैं. जांच में पता चला कि हादसे के समय आरोपी के पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था. उसे गिरफ्तार कर किशोर न्याय बोर्ड के सामने पेश किया गया, जहां से उसे निगरानी गृह भेजा गया. हालांकि बाद में उसे 10वीं की बोर्ड परीक्षा देने के लिए अंतरिम जमानत मिल गई. पुलिस ने तेज रफ्तार, लापरवाही से मौत और दूसरों की जान खतरे में डालने जैसी धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. मृतक की मां ने न्याय की मांग की है.

यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा में फिर हुआ दर्दनाक हादसा, पानी से भरे गड्ढे में डूबकर 3 साल के मासूम की मौत

Advertisment