दिल्ली की गीता कॉलोनी में डबल मर्डर, पत्नी और बेटे की हत्या कर आरोपी फरार

सचिन नाम के व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी और बेटे को मार के भाग गया है. महिला की उम्र 40 और लड़के की उम्र 15 साल है.सचिन की तलाश जारी है.

सचिन नाम के व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी और बेटे को मार के भाग गया है. महिला की उम्र 40 और लड़के की उम्र 15 साल है.सचिन की तलाश जारी है.

author-image
Pradeep Singh
New Update
Geeta Colony

गीता कॉलोनी( Photo Credit : TWITTER HANDLE)

दिल्ली की गीता कॉलोनी इलाके में एक डबल मर्डर का मामला सामने आया.  40 वर्षीय महिला और 15 वर्षीय बच्चे की हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी है. हर किसी के जुबान पर यही था कि आखिर इन मां-बेटे की हत्या करने वाला कौन है, और क्यों किया है. दिल्ली जैसे शहर में दोहरी हत्या से जहां हर कोई दंग था वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शुरुआती छानबीन में पाया कि हत्या करने वाला और कोई नहीं बल्कि उस महिला का पति ही है. हत्यारा सचिन फरार है. पुलिस उसको तलाश रही है. 

Advertisment

यह भी पढ़ें: जहांगीरपुरी में हनुमान जन्मोत्सव पर निकली शोभायात्रा में पथराव, यूपी में अलर्ट, पुलिसकर्मी समेत कई घायल

शाहदरा के DCP आर. साथियासुंदरम ने बताया, “हमें सूचना मिली की सचिन नाम के व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी और बेटे को मार के भाग गया है. महिला की उम्र 40 और लड़के की उम्र 15 साल है.सचिन की तलाश जारी है.”

अब सवाल यह है कि आखिर उसने अपनी पत्नी और बेटे की हत्या क्यों की. किस कारण से वह अपने जवान हो चुके बेटे को भी मौत के घाट उतार दिया. पुलिस के पास अभी इन सवालों का जवाब नहीं है. लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर किस कारण से उसने अपने ही जिगर के टुकड़े को मौत के घाट उतार कर फरार हो गया.

Advertisment