दिल्ली के पांडव नगर में बीच सड़क पर डिलीवरी बॉय की चाकू से गोदकर हत्या, तीन नाबालिगों ने दिया वारदात को अंजाम

Delhi Delivery Boy Murder: दिल्ली के पांडव नगर में सोमवार रात एक डिलीवरी बॉय की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई. इस मामले में पुलिस ने तीन नाबालिगों को हिरासत में लिया है.

Delhi Delivery Boy Murder: दिल्ली के पांडव नगर में सोमवार रात एक डिलीवरी बॉय की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई. इस मामले में पुलिस ने तीन नाबालिगों को हिरासत में लिया है.

author-image
Suhel Khan
New Update
Delhi Delivery Boy Murder

दिल्ली में डिलीवरी बॉय की चाकू से गोदकर हत्या Photograph: (प्रतीकात्मक फोटो)

Delhi Delivery Boy Murder: राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से नाबालिगों ने एक युवक की जान ले ली. मामला पांडव नगर थाना क्षेत्र का है. जहां तीन नाबालिग आरोपियों ने एक डिलीवरी बॉय की चाकू से गोदकर हत्या की. जानकारी के मुताबिक, घटना दिल्ली के पांडव नगर थाना क्षेत्र के आचार्य निकेतन इलाके में हुई. जहां एक डिलीवरी बॉय की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई है. मामले में पुलिस ने तीन नाबालिग को हिरासत में लिया है. बताया जा रहा है कि डिलीवरी बॉय के शरीर पर चाकू से कई वार किए गए. 

Advertisment

जानें क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, डिलीवरी बॉय की हत्या को सोमवार (2 फरवरी) की रात करीब आठ बजे अंजाम दिया गया. रात करीब 8.15 बजे पुलिस को पीसीआर कॉल प्राप्त हुई. जिसमें  कहा गया कि एक युवक को चाकू मार दिया गया है. कॉल मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. उसके बाद पुलिस ने घायल को तुरंत लाल बहादुर शास्त्री (एलबीएस) अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है कि मृतक के गले और सीने में कई बार चाकू से हमला किया गया. मृतक की पहचान पटपड़गंज निवासी अरुण राज (22) पुत्र राज शेखर के रूप में की गई है.

मामूली विवाद के बाद किया गया हमला

पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि तीनों नाबालिग आरोपी बाइक से वहां पहुंचे थे. प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस के मुताबिक, अरुण और तीनों नाबालिगों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया. बात इतनी बढ़ गई कि नाबालिगों ने डिलीवरी बॉय अरुण राज पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों फरार हो गए. वारदात के बाद क्राइम टीम ने मौके पर पहुंची और आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली. उसके बाद पुलिस ने ऑपरेशन चलाकर तीनों नाबालिगों को हिरासत में ले लिया.

ये भी पढ़ें: Delhi Murder: टोपी को लेकर झगड़े में नाबालिगों ने किशोर की गोली मारकर की हत्या, आरोपी की मां ने पकड़ाई बंदूक

नाबालिग है तीनों आरोपी

पुलिस जांच में पता चला है कि तीनों आरोपी नाबालिग हैं. पुलिस ने पहले एक आरोपी को पकड़ा और उसके कुछ घंटे बाद अन्य दो आरोपियों को भी हिरासत में ले लिया. फिलहाल पुलिस तीनों नाबालिगों से पूछताछ कर रही है और ये जानने की कोशिश कर रही है कि उनकी अरुण के साथ किस बात को लेकर कहासुनी हुई. जिसके चलते उसपर चाकू से हमला किया गया.

ये भी पढ़ें: दिल्ली के लाजपत नगर डबल मर्डर मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, हत्या के बाद भाग गया था मुकेश

delhi-police Delhi Murder
Advertisment