दिल्ली में लग्जरी क्रूज पब्लिक के लिए होने वाला है खास, यहां जानें कैसी होंगी सुविधाएं

Delhi News: दिल्ली सरकार यमुना नदी पर 40 सीटों वाली लग्जरी क्रूज सेवा शुरू करने जा रही है. जानिए कब और कहां चलेगी क्रूज, क्या होंगी सुविधाएं और क्या है सरकार की आगे की योजना.

Delhi News: दिल्ली सरकार यमुना नदी पर 40 सीटों वाली लग्जरी क्रूज सेवा शुरू करने जा रही है. जानिए कब और कहां चलेगी क्रूज, क्या होंगी सुविधाएं और क्या है सरकार की आगे की योजना.

author-image
Yashodhan Sharma
New Update
Cruise Ship Delhi

सांकेतिक तस्वीर

Delhi News: दिल्ली यमुना नदी पर 40-सीटर लग्जरी क्रूज शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार है. यह पहल दिल्ली सरकार की रिवरफ्रंट डेवलपमेंट और मनोरंजन परियोजना का हिस्सा है. आज हम आपको इसकी खासियतों साथ ही कहां और कैसे इसका संचालन किया जाएगा ये सब बताएंगे. यह क्रूज यमुना नदी पर एक घंटे का राउंड ट्रिप कराएगी. इसे वजीराबाद बैराज के ऊपरी हिस्से में विकसित किया गया है.

Advertisment

कहां से होगा संचालन

करीब 6 से 7 किलोमीटर लंबे रूट पर यह सेवा सोनिया विहार से जगतपुर (उत्तर-पूर्वी दिल्ली) के बीच चलेगी. क्रूज की शुरुआत वजीराबाद इलाके के पास से होगी. सोनिया विहार में जेट्टी पहले ही तैयार कर ली गई है. इस परियोजना को बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय के सहयोग से विकसित किया जा रहा है.

क्रूज में क्या होगा खास?

इस क्रूज़ में एक समय में 40 यात्री सफर कर सकेंगे. यात्रियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर का अनुभव देने का दावा किया गया है. इसमें आरामदायक सीटें, म्यूजिक और लाइव एंटरटेनमेंट की सुविधा होगी. साथ ही खाने-पीने की व्यवस्था भी रहेगी. यमुना नदी के सुंदर नजारों का आनंद भी यात्री ले सकेंगे. सरकार का कहना है कि अब दिल्ली के लोग गोवा जैसे पर्यटन का मजा अपने ही शहर में ले सकेंगे.

आगे की क्या है योजना?

सरकार का मकसद सिर्फ एक क्रूज सेवा शुरू करना नहीं है. भविष्य में नदी किनारे एक पूरा मनोरंजन क्षेत्र विकसित करने की योजना है. इसमें वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियां, मनोरंजन सुविधाएं और एक आधुनिक क्रूज़ टर्मिनल बनाया जाएगा. टर्मिनल में टिकट काउंटर और प्रतीक्षा क्षेत्र जैसी सुविधाएं होंगी.

सीएम रेखा गुप्ता करेंगी उद्घाटन

दिल्ली के पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने बताया कि क्रूज लगभग तैयार है और इसे मुंबई से दिल्ली लाया जा रहा है. दिल्ली पहुंचने के बाद कुछ अंतिम तकनीकी काम पूरे किए जाएंगे, जिसके बाद इसका औपचारिक शुभारंभ होगा. इस सेवा का उद्घाटन मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा किए जाने की संभावना है.

यह भी पढ़ें: अब एग्जाम सेंटर पहुंचने में लेट नहीं होंगे बोर्ड परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स, दिल्ली मेट्रो ने किया खास इंतजाम

यह भी पढ़ें: लूला दा सिल्वा ने दिल्ली में ब्राजील का पहला ट्रेड ऑफिस किया उद्घाटन

CM Rekha Gupta delhi
Advertisment