/newsnation/media/media_files/2025/03/16/HbA4yEjZ7hsX6z43TnTS.jpg)
Delhi Metro: (Social Media)
सीबीएसई की 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू हो गईं हैं, जो 10 अप्रैल 2026 तक चलेंगी. बोर्ड की परीक्षा देश भर के छात्रों के लिए बहुत अहम है. हर सुबह दिल्ली में हजारों स्टूडेंट्स परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने के लिए दिल्ली मेट्रो का इस्तेमाल करते हैं. मेट्रो में सुबह के वक्त काफी ज्यादा भीड़ होती है, जिस वजह से छात्रों को सेंटर पहुंचने में देर होने का डर सताता है. कई बार तो लंबी लाइनों में फंसने की वजह से समय भी निकल जाता है. छात्र इससे परेशान भी होते हैं.
छात्रों की इसी परेशानी को ध्यान में रखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने स्टूडेंट्स की मदद के लिए खास इंतजाम किए हैं. 20 फरवरी को डीएमआरसी ने आधिकारिक घोषणा करते हुए कहा कि परीक्षा के दिनों में छात्रों को मेट्रो स्टेशनों पर प्राथमिकता दी जाएगी. खास बात है कि ये सुविधा सिर्फ उन्हीं स्टूडेंट्स को दी जाएगी, जिनके पास सीबीएसई का वैध एडमिट कार्ड होगा.
स्टूडेंट्स को मिलेगा ये फायदा
डीएमआरसी के अनुसार, इस प्रोसेस में स्टूडेंट्स को सबसे पहले सुरक्षा जांच में आसानी होगी. मेट्रो स्टेशन पर आम लोग जहां बैग और खुद की तलाशी के लिए लाइन में लगते हैं, उस लाइन में अब स्टूडेंट को लगने की जरूरत नहीं होगी. अगर वे अपना एडमिट कार्ड दिखाएंगे तो सीआईएसएफ जवान प्राथमिकता से उसे चेक करेंगे, जिस वजह से वह लाइन में लगने की बजाए तुरंत अंदर जाने का मौका मिल जाएगा.
टिकट लेने में भी होगी सहूलियत
पैसेंजर्स को टिकट लेने के लिए भी जद्दोजहद नहीं करनी पड़ेगी. उन्हें टिकट की लाइन में भी एडमिट कार्ड दिखाने पर प्राथमिकता दी जाएगी. इसके अलावा, दिल्ली मेट्रो ने आम लोगों से भी अपील की है कि वह परीक्षा के वजह से स्टूडेंट्स को आगे जाने दें. एडमिट कार्ड दिखाने वाले छात्र की मदद करें, जिससे किसी भी छात्र की परीक्षा न छूटे.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us