Delhi Weather Today: दिल्ली-NCR में गर्मी बढ़ाएगी बेचैनी, 10 से 12 डिग्री बढ़ेगा तापमान, जानें मौसम का अपडेट

Delhi Weather Today: मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में अब तापमान तेजी से बढ़ेगा. उमस के कारण लोग परेशान होंगे. हवा की रफतार पर लगेगा ब्रेक.

Delhi Weather Today: मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में अब तापमान तेजी से बढ़ेगा. उमस के कारण लोग परेशान होंगे. हवा की रफतार पर लगेगा ब्रेक.

author-image
Mohit Saxena
New Update
delhi ka mausam

दिल्ली की गर्मी (AI)

Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर के मौसम में बड़ी तब्दीली देखने को मिल रही है. यहां पर गर्मी तेजी से बढ़ रही है. तापमान में इजाफा हो रहा है. राजधानी दिल्ली में शुक्रवार (6 मार्च) को मौसम साफ रहने की उम्मीद है. दिल्ली में इस समय न्यूनतम तापमान 18 डिग्री है. यहां पर किसी तरह की बारिश की संभावना नहीं है. शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री तक पहुंचने की उम्मीद है. तेज धूप के कारण यहां पर बेचैनी बढ़ सकती है. 

Advertisment

हल्की रहेगी दिल्ली में हवा की रफ्तार

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दिल्ली-एनसीआर में हवा में 53 प्रतिशत नमी रहने की उम्मीद है. इसमें काफी बढ़ोतरी हुई है. वहीं मौसम में अधिक उमस होगी. शुक्रवार को हवा की रफ्तार में असर दिखाई देगा. दिल्ली में 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने वाली है. शुक्रवार (6 मार्च) को सुबह 6 बजे से रात तक न्यूनतम तापमान 18 डिग्री तक रहने वाला है. वहीं अधिकतम तापमान 33 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है. ये आने वाले समय में तेजी से बढ़ेगा. शुक्रवार को सुबह 7 बजे तक तापमान स्थिर रहने वाला है.  

दिन भर कैसा रहेगा दिल्ली का तापमान

दिल्ली-एनसीआर में तापमान में बढ़ोतरी होने वाली है. यहां पर सुबह 9 बजे से अधिकतम तापमान 24 डिग्री रहने वाला है. दिन चढ़ने के साथ यह आंकड़ा तेजी से बढ़ेगा. ऐसे में दोपहर में गर्मी बढ़ने वाली है. लोगों को दिन भर गर्मी की तपिश का एहसास होगा. 

दिल्ली में कितना रहेगा एक्यूआई? 

एक दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (Delhi Air Quality Index AQI) का स्तर बेहद खराब होता जा रहा है. राजधानी में एक्यूआई 200 दर्ज किया गया है. यह बेहद खराब श्रेणी में माना जाता है. यह बच्चों, बुजुर्गों और सांस से परेशानी से जूझ रहे लोगों के लिए काफी हानिकारक है. यहां पर फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है. ऐसे में बच्चों और बुजुर्गों को मास्क पहनने की सलाह दी गई है. 

अगले 5 दिन ऐसा रहेगा मौसम

दिल्ली के मौसम में फिलहाल अगले एक सप्ताह तक किसी तरह का बड़ा बदलाव नहीं देखने को मिलेगा. आईएमडी के अनुसार, 8 मार्च तक दिल्ली-एनसीआर में मौस्म साफ बना रहने का अनुमान है. इसके बाद 11 मार्च तक आसमान में आंशिक बादल छाए रहने की उम्मीद है. इस बीच तापमान में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा. आने वाले ​पांच दिनों तक दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच होगा. 

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र-बिहार समेत इन 9 स्टेट्स में राज्यपालों और उपराज्यपालों का हुआ फेरबदल, दिल्ली को मिला नया एलजी

Delhi weather today Weather Update
Advertisment